
मृतक प्रियंक। फाइल फोटो- पत्रिका
सागवाड़ा। गुजरात के सारंगपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए हिम्मतनगर के समीप प्रांतीज के पास गुरुवार हुए सड़क हादसे में सागवाड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। सागवाड़ा निवासी प्रियंक पुत्र राजेन्द्र भासरिया परिजनों के साथ कार से गुजरात के सारंगपुर बालाजी जाने के लिए सागवाड़ा से रवाना हुआ था।
प्रियंक कार चला रहा था। रात करीब 3.30 बजे झपकी आने से कार सड़क से नीचे उतरकर खेतों में चली गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई बार पलटी खाई। हादसे के बाद प्रियंक जैसे-तैसे कार से बाहर निकला, लेकिन अंधेरा होने से उसे रास्ता नहीं मिला। प्रियंक के सड़क पर जाने की बजाय खेतों के अन्दर की ओर चला गया। प्रियंक को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ढूंढ़ा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। समय पर इलाज नहीं मिलने से प्रियंक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में पांच जने सवार थे। कार में प्रियंक की पत्नी साक्षी भी सवार थी। साक्षी को गंभीर चोट आने पर अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साक्षी के शरीर में 18 फ्रैक्चर आए हैं। परिजन गुजरात में आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रियंक के शव को सागवाड़ा ला रहे हैं। प्रियंक भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुका है।
Published on:
23 Oct 2025 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

