- दिल्ली से पकड़ कर ला रहे थे राजाखेड़ा, होटल पर खाना खाते समय भागा
- आरोपित की बहन को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
dholpurt, राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से दहेज प्रताडऩा मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। राजाखेड़ा लाते समय वह एक होटल पर भोजन करने के दौरान आरोपित पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। पुलिस ने तलाश कर करीब दो घंटे बाद आरोपित पति रविन्द्र को वापस पकड़ लिया। जिस पर पुलिस की सांस में सांस आई। पुलिस ने ननद सविता को भी गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि आरोपितों में सविता पत्नी देवेश पुत्री बाबूलाल बघेल निवासी गांव कौलारा थाना डौकी हाल बघेल कॉलोनी पिनाहट थाना पिनाहट जिला आगरा यूपी व रविन्द्र कुमार पुत्र बाबूराम बघेल निवासी बघेल कॉलोनी पिनाहट थाना पिनाहट जिला आगरा को गिरफ्तार किया है। यादव ने बताया कि 8 सितम्बर को एक तहरीर तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसकी शादी १८ अप्रैल २०१८ को रविन्द्र पुत्र बाबूलाल बघेल निवासी नंदगंमा रोड बघेल कॉलोनी पिनाहट के साथ हुई थी। आरोप है कि पति रविन्द्रसिंह, सास मुन्नीदेवी व ननद सविता ने दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। उससे ५ लाख और गाड़ी की मांग की और उसे प्रताडि़त करने लगे। जांच में पित रविन्द्र व ननद सविता पर मारपीट करना मालूम हुआ। पीडि़ता ने वीडियो उपलब्ध कराए। जांच के दौरान पति को बुलाया लेकिन वह नहीं आया। जांच में मालूम हुआ कि रविन्द्र कपासहेडा टोल प्लाजा नई दिल्ली पर नौकरी करता है। जिस पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। टोल प्लाजा पर जांच करने प वह मिल गया। आरोपी रविन्द्रकुमार को कापासहेडा टोल प्लाजा से दस्तयाब कर पुलिस पलवल की तरफ से वापस राजाखेड़ा आ रही थी। रास्ते में पलवल के पास एक ढाबे पर भोजन करने रुके। पुलिस के भोजन करने के बाद आरोपित एक खिडक़ी के पास हाथ धोने के लिए गया तो एक दम खिडक़ी से बाहर पेड़ की टहनी को पकडकर नीचे कूद गया और रात्रि का फायदा उठाकर खेतों में भाग निकला। खेत में खडी धान की फसल में छिप गया। जिस पर पुलिस ने दो घंटे तक तलाश कर उसे वापस पकड़ लिया। जबकि आरोपित ननद सविता को पिनाहट से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।
Published on:
23 Oct 2025 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग