8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांप पकड़ने के दौरान युवक को कोबरा ने डंसा…बोरे में लपेटकर खुद पहुंचा अस्पताल…इमरजेंसी में मची अफरा तफरी

देवरिया में सांप पकड़ने के दौरान एक युवक को उसने डस लिया, स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फोटो सोर्स: पत्रिका, बोरे में पकड़ा गया सांप

देवरिया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है यहां सांप निकलने की सूचना पर उसे पकड़ने पहुंचे युवक को सांप ने डंस लिया, खुद की तबियत खराब होता देख उसने सांप को बोरे में बांधा और खुद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। इमरजेंसी में उसकी यह हरकत देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, पीड़ित की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है।

सांप निकलने की सूचना पर पहुंचे थे प्रेमचंद, पकड़ कर बोरे में रखे

जानकारी के मुताबिक प्रेमचंद जिले के गौरी बाजार थानाक्षेत्र सिरजम गांव के रहने वाले हैं, वह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। इसके साथ ही वह सांप पकड़ने का काम भी करता है, गुरुवार को बेलही पासी टोला में एक घर में कोबरा सांप निकलने की सूचना पर ग्रामीणों ने प्रेमचंद को बुलाया था। प्रेमचंद ने सांप को पकड़ लिया और उसे प्लास्टिक के बोरे में बंद कर रहे थे।

सांप ने दूसरे हाथ में काटा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

इसी दौरान उन्होंने सांप को सिर के नीचे, गर्दन के पास पकड़ रखा था, तभी उनका दूसरा हाथ सांप के सिर से सट गया और कोबरा ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। प्रेमचंद को उसी बोरे में बंद सांप के साथ तुरंत इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां लोगों ने बताया कि प्रेमचंद युवावस्था से ही सांप पकड़ने का काम करते हैं, जब भी कहीं सांप नजर आता है उन्हें पकड़ने के लिए बुलाया जाता है। आज भी उन्हें बुलाया गया था कि यह घटना हो गई।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग