
फोटो सोर्स: पत्रिका, गिरफ्तार तस्कर
देवरिया पुलिस और नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जिले के लार थानाक्षेत्र के चोरडीहा में पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा भेजा जा रहा है।
इसके बाद लार पुलिस ने लखनऊ नारकोटिक्स टीम के साथ मिलकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की, इसी दौरान चोटिया गांव के पास एक संदिग्ध कंटेनर दिखाई दिया। इसी दौरान एक कंटेनर आता दिखाई दिया, पुलिस के रोकने का इशारा करने के बाद ड्राइवर तेजी से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया।
कंटेनर की तलाशी के दौरान कई छोटे छोटे केबिन दिखे, जब बॉक्स खोले गए तो उनमें गांजे के पैकेट भरे मिले। तस्करों ने गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में सील कर बॉक्स के भीतर छिपाया था। पुलिस ने कंटेनर से कुल 329 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने दो हैंडलर भी दबोच लिया पूछताछ में एक ने अपना नाम अमरजीत मुखिया पुत्र नरेश मुखिया निवासी बंसिया थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा (बिहार) बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम शैलेश गोड़ उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत निवासी बेलवा थाना महुआडीह, जिला देवरिया बताया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Updated on:
05 Feb 2026 03:16 pm
Published on:
05 Feb 2026 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
