6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर घायल…चार गौवंश, अवैध शस्त्र बरामद

देवरिया जिले में मुखबिर की सूचना पर बनकटा-अमेठिया मार्ग स्थित ऐंठी के पास पिकअप को रोका गया। तलाशी में वाहन से चार गोवंशीय पशु बरामद हुए, इसी दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news. Deoria news

फोटो सोर्स: पत्रिका, बरामद गौवंश

देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। अमेठी मार्ग पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मुखबिर से पशु तस्करी की सूचना पर पिकअप की घेरेबंदी

जानकारी के मुताबिक भाटपार रानी और बनकटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटा–अमेठिया मार्ग स्थित ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, क्रॉस फायरिंग में तस्कर घायल

पुलिस जब वाहन की जांच कर रही थी, तभी एक तस्कर ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

चार गौवंश, अवैध शस्त्र बरामद

पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकांत मांझी और अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्दीन, दोनों निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से चार गौवंशी बरामद किए गए, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया।