7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर पुलिस के पीछा करते समय भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो ट्रेक्टर ट्राली से भिड़ी, एक महिला सहित दो मरे

गोरखपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों का पीछा करते समय देवरिया जिले की सीमा में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
Up news, Deoria police

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे

गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान भागते समय देवरिया जिले के गौरीबाजार थानाक्षेत्र में संदिग्ध स्कॉर्पियो की सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक।महिला भी है।

पुलिस के रोकने पर भागने लगी बिहार नंबर की स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के झंगहा थाने की पुलिस और एसओजी टीम सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन (BR29PA9208) घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में भाग गए। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने वाहन का पीछा किया।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई

स्कॉर्पियो गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर भाग रही थी। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा कर सड़क किनारे पलट गया।

इस भिड़ंत में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाया गया।

मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गौरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पुरुष और महिला को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इनके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

देवरिया के ASP नॉर्थ आनंद पांडेय ने बताया कि स्कार्पियो के पलटने से दो की मौत हुई है। इस दौरान एक घायल है। तीनों के पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं गोरखपुर के SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र का कहना है कि तस्करों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी।