6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer: घर के बाहर नाचने से टोका तो महिला को कार से कुचलने का प्रयास, CCTV में कैद हुई वारदात

Ajmer News: आरोपियों ने महिला को कार से टक्कर मार कुचलने का प्रयास किया और कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गए।

2 min read
Google source verification
Ajmer News

घायल सुरज्ञान देवी। फोटो: पत्रिका

अजमेर। कोटड़ा पंसद नगर क्षेत्र में देर रात घर के बाहर डांस कर रहे युवकों को टोकना महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला को कार से टक्कर मार कुचलने का प्रयास किया और कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गए। हादसे में महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। खास बात यह रही कि वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।

जानकारी अनुसार कोटड़ा पसंद नगर में 26 जनवरी की रात करीब 12 बजे घर के बाहर डांस कर रहे युवक टोकने पर आक्रोषित हो गए। खेमचंद पेसवानी ने बताया कि उनके घर के सामने विशाल, नितिन व नोनी तेज आवाज में म्यूजिक पर डांस कर रहे थे। वह आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने उसके दोस्त विष्णु के साथ में भी मारपीट की।

बचाव में आई बहन को मारी टक्कर

मारपीट में विष्णु की बहन सुरज्ञानदेवी (40) बीच-बचाव में आई तो आरोपियों ने कार से उसके टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी उसको कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गए। इसमे सुरज्ञान देवी के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। आरोपी वारदात के पश्चात जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वारदात का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया। इसमें आरोपी युवक को लोहे की रोड से पीटते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद घर के बाहर डांस कर रही महिला पर कार से कुचलने का भी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।