30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर, Feb 03, 2026

Indian Railways: जयपुर से इस शहर तक चलेगी रैपिड ट्रेन! सैकड़ों कस्बों-गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दो शहरों के बीच रीजनल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

अजमेर। आम बजट में रेलवे से संबंधित घोषणाओं की जानकारी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेसवार्ता में उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ सहित अजमेर, जयपुर, जोधपुर व बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

रेलमंत्री की प्रेस वार्ता के बाद अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि देश को अगले दो-तीन वर्षों में 200 नई वंदे भारत, 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत रैपिड रेल और 17,500 नॉन एसी कोच मिलने की उम्मीद है।

लगातार दूसरी बार रेल मंत्रालय को सकल बजटीय सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2,52,000 करोड़ रुपये की बड़ी राशि आवंटित की गई है।

मेट्रो ट्रेन की तरह चलेंगी रेपिड रीजनल ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दो शहरों के बीच रीजनल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनके पावर बीच में होंगे। जिससे यह तत्काल तेज गति पकड़ेगी व तत्काल रुक सकेगी। ऐसी 50 ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।

इनमें प्रथम चरण में जयपुर-अजमेर, पुणे-नासिक, अहमदाबाद-बड़ौदा के बीच चलाना जाना प्रस्तावित है। यह दो शहरों के बीच मेट्रो ट्रेन की तरह चलेंगी। जिससे आवाजाही में कम समय लगेगा व रेल यात्रियों को सुविधा होगी।

जयपुर–अजमेर के बीच रैपिड ट्रेन चलने से इसका सीधा लाभ केवल इन दोनों शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनके बीच पड़ने वाले सैकड़ों गांवों-कस्बों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन परियोजना में

राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन परियोजना में हैं। गत 11 साल में राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर 1510 फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं। राजस्थान में रेलवे ट्रैक का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें