5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer: 60 रुपए Kg वाली मूंगफली से घर बैठे बना रहे 1200 रुपए kg वाला काजू और 800 रुपए kg वाला बादाम, तरीका देखकर पसीने छूटे

Fake Dry Fruit Caught In Ajmer: मिलावटखोरों ने बड़ी मात्रा में नकली काजू और बादाम तैयार किए हुए थे।

2 min read
Google source verification

News Picture

Ajmer News: राजस्थान में इन दिनों शादियों की शहनाइयां गूंज रही हैं। हर तरफ जश्न का माहौल है और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ है। लेकिन इसी बीच अजमेर से एक ऐसी डरावनी खबर आई है, जिसे पढ़कर आप बाजार की मिठाई को हाथ लगाने से पहले हजार बार सोचेंगे। अजमेर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने गायत्री सोहन हलवा, फैक्ट्री पर छापा मारकर मिलावट के एक ऐसे गंदे खेल का पर्दाफाश किया है, जिसे देखकर अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।

धोखे का रंगीन कारोबार, मूंगफली को पहनाया काजू का चोला

फैक्ट्री के अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। यहां 60-70 रुपये किलो मिलने वाली साधारण मूंगफली को खतरनाक कृत्रिम रंगों में डुबोकर काजू और बादाम बनाया जा रहा था। मिलावटखोरों ने बड़ी मात्रा में नकली काजू और बादाम तैयार किए हुए थे। इन रंगी हुई मूंगफलियों को सोहन हलवे के ऊपर सजाकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। जब अधिकारियों ने इस जादुई कलाकारी को अपनी आंखों से देखा, तो वे दंग रह गए कि कैसे लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।

शादियों के सीजन में जहर परोसने की तैयारी

राजस्थान में अभी शादियों का पीक सीजन चल रहा है। हलवाई से लेकर आम आदमी तक थोक में मिठाइयां खरीद रहे हैं। अजमेर दरगाह में तबर्रुक के तौर पर और बाजारों में भी इस सोहन हलवे की भारी डिमांड रहती है। मिलावटखोरों की नजर इसी सीजन पर थी। बेसन, मैदा और बिना किसी ब्रांड वाले घटिया तेल के साथ तैयार यह हलवा आपकी और आपके बच्चों की सेहत के लिए मीठा जहर साबित हो सकता था। मूंगफली पर चढ़ाया गया सिंथेटिक रंग पेट की गंभीर बीमारियों और एलर्जी का कारण बन सकता है।

मौके से भारी मात्रा में कचरा जब्त

खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन की टीम ने मौके से 200 किलो मैदा, 100 किलो बेसन, संदिग्ध तेल के पीपे और भारी मात्रा में रंगी हुई मूंगफली जब्त की है। फैक्ट्री को तुरंत सीज कर दिया गया है। सोचिए, जिस हलवे को आप बड़े चाव से मेहमानों को खिलाते हैं या प्रसाद समझकर ग्रहण करते हैं, उसके पीछे इतनी बड़ी धोखाधड़ी छिपी हो सकती है।