
पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक। (फोटो सोर्स: एक्स@/cricbuzz)
Usman Tariq Bowling Action row: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को यूएसए के खिलाफ अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया में 'चकिंग' (भट्टा फेंकने) के आरोपों की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने उनके खास एक्शन 'पॉज-एंड-डिलीवर' पर भी सवाल उठा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब तारिक इस तरह आरोपों का सामना कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की घरेलू सीरीज के दौरान कैमरन ग्रीन उनके एक्शन पर सवाल उठाए थे। हालांकि, पिछले साल आईसीसी उन्हें दो बार क्लीन चिट देते हुए उनके एक्शन को ऑफिशियली लीगल घोषित कर चुका है।
सोशल मीडिया पर उनकी ज्यादातर आलोचना कथित कोहनी एक्सटेंशन को लेकर है। वहीं, अनुभवी भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने रिलीज से पहले तारिक के एक्शन में 'पॉज' पर सवाल उठाया है। गोस्वामी ने फुटबॉल से तुलना करते हुए तर्क दिया कि खिलाड़ियों को अब पेनल्टी रन-अप के दौरान पॉज करने की इजाजत नहीं है और सुझाव दिया कि यहां भी इसी तरह की जांच होनी चाहिए।
गोस्वामी ने लिखा कि फुटबॉल में भी अब खिलाड़ियों को पेनल्टी रन-अप के दौरान पॉज करने की इजाजत नहीं है। यह कैसे ठीक है? एक्शन सब ठीक है, लेकिन पॉज? वह भी डिलीवर करने के लिए लोड करते समय। इसे सीरियसली जारी नहीं रखा जा सकता। भारत के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फुटबॉल से तुलना पर सहमति जताई है, लेकिन उन्होंने गोस्वामी के तर्क का विरोध करते हुए क्रिकेट के नियमों में असंतुलन को हाईलाइट किया है।
अश्विन ने गोस्वामी पोस्ट का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा कि मैं सहमत हूं कि फुटबॉल इसकी इजाजत नहीं देता! जबकि बल्लेबाज अंपायर या बॉलर को बताए बिना स्विच-हिट या रिवर्स कर सकता है, एक तरफ बैटिंग करने के बाद ये रोक सिर्फ बॉलर तक ही क्यों हैं? असल में बॉलर को अंपायर को बताए बिना बॉलिंग करने का हाथ बदलने की इजाजत नहीं है। उन्हें पहले यह नियम बदलना चाहिए।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंदबाज की कोहनी का एक्सटेंशन हाथ के हॉरिजॉन्टल तक पहुंचने और रिलीज पॉइंट के बीच 15 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए, यह एक ऐसा क्लॉज है, जिसका जिक्र अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट में तारिक पर चकिंग का आरोप लगाते हुए किया जाता है। हालांकि, तारिक इस मुद्दे पर पहले ही बता चुके हैं कि उनके हाथ का मुड़ना नैचुरल है।
तारिक ने एमवाईके स्पोर्ट्स के साथ पहले के एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने इसका टेस्ट करवाया है और यह क्लियर है। सबको लगता है कि मैं अपना हाथ मोड़ता हूं और यह सब। मेरा मुड़ा हुआ हाथ एक बायोलॉजिकल इशू है। मेरे हाथ में दो कोहनियां हैं।
Published on:
11 Feb 2026 10:39 am
