11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के लिए अगले मैच में टी20 वर्ल्‍ड कप डेब्‍यू करेंगे संजू सैमसन! सामने आई बड़ी वजह

Sanju Samson: नामीबिया के खिलाफ भारत के अगले मैच में संजू सैमसन टी20 वर्ल्‍ड कप डेब्‍यू कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह अभिषेक शर्मा का बीमार होना है। रिपोर्ट आ रही है कि अभिषेक के पेट में इंफेक्‍शन है और उन्‍हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 11, 2026

sanju samson

अभ्यास सत्र के दौरान कोच गौतम गंभीर और संजू सैमसन (Photo Credit - IANS)

Sanju Samson: भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा के 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ 2026 टी20 वर्ल्ड कप के भारत के दूसरे मैच में खेलना मुश्किल है, क्योंकि वह मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन में भी शामिल नहीं हो पाए। रिपोर्ट आ रही है कि उन्‍हें पेट में इन्फेक्शन के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ मौका मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये सैमसन का टी20 वर्ल्‍ड कप में डेब्‍यू मुकाबला होगा।

यूएसए के खिलाफ मैच से पहले ही बीमार थे अभिषेक

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक पिछले रविवार को यूएसए के खिलाफ पहले मैच से पहले ही बुखार से पीडि़त थे और मैदान पर उतरने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। वह बिना खाता खोले आउट हो गए और दूसरी इनिंग में भी मैदान पर नजर नहीं आए। उनकी जगह संजू सैमसन बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर खेले। मैच के बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने उनके बीमार होने की पुष्टि की थी।

अगले मैच में खेलने की संभावना को काफी कम

बताया जा रहा है कि वानखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए ड्रिप भी चढ़ाई गई थी। भारतीय कैंप की ओर से शुरुआत में पेट खराब होने की जानकारी दी गई, लेकिन बाद में बताया गया कि उनके पेट में इन्फेक्शन हो गया है, जिसके चलते अगले मैच में उनके खेलने की संभावना को काफी कम है। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने भी मंगलवार को उनकी हेल्‍थ पर अपडेट देते हुए बतया कि अभि को अभी भी पेट में कुछ दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में गेम के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

पिछले 24 घंटों में बिगड़ी हालत!

बता दें कि बीमार होने के बावजूद अभिषेक टीम के साथ दिल्ली में हैं। लेकिन, पिछले 24 घंटों में उनकी हालत कथित तौर पर और बिगड़ गई है। उन्हें 8 फरवरी को हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर भी देखा गया था, जब टीम नामीबिया मैच से पहले एक खास डिनर के लिए पहुंची थी।

अभ्‍यास के दौरान गैरमौजूद रहे अभिषेक

भारतीय टीम ने मंगलवार को जब अभ्‍यास किया तो अभिषेक गैरमौजूद थे। उनकी जगह सैमसन नेट्स पर जाने वाले पहले बल्‍लेबाज थे। इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज के दौरान फॉर्म के लिए जूझते देखा गया था। जिस वजह से ईशान किशन को मौका दिया गया। टेन डोएशेट ने कहा है कि हम सबसे ज्‍यादा अभिषेक के फिट होने का इंतजार कर रहे हैं और इससे कुछ अलग कॉम्बिनेशन खुलेंगे।