11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम दुनिया से अलग… यूएसए को हराकर फूले नहीं समा रहे पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के बड़े बोल

Pak vs USA: पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज की है। लगातार दूसरी जीत के बाद पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा फूले नहीं समाए। उन्‍होंने कहा कि हम पाकिस्तान हैं और हम दुनिया से अलग तरीके से काम करते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 11, 2026

Pak vs USA

पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

Pak vs USA: पाकिस्तान ने मंगलवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच को 32 रन से जीत दर्ज की है। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। यूएसए को हराने के बाद पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा फूल नहीं समाए। उन्‍होंने पहले बल्‍लेबाजी को लेकर कहा कि हम पाकिस्तान हैं और हम दुनिया से अलग तरीके से काम करते हैं। हम चेज करने में भी कम्फर्टेबल हैं।

'जब हमने 190 रन बना लिए'

मैच के बाद सलमान आगा ने कि मैं हमेशा मुस्कुराता हूं। आपने मुझे कब मुस्कुराते हुए नहीं देखा? उन्‍होंने कहा कि पिछले गेम में हमने बीच के ओवरों में अच्छी बैटिंग नहीं की, लेकिन आज हमने अच्‍छी की। एक बार जब हमने 190 रन बना लिए तो हमें पता था कि हम उसे डिफेंड कर सकते हैं।

'हम दुनिया से अलग'

उन्‍होंने कहा कि मैं भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करता। हमारी बॉलिंग जैसी है, हम जानते हैं कि हम 160-170 के स्कोर पर भी जीत सकते हैं। पहले बैटिंग को लेकर कहा कि हम पाकिस्तान हैं, हम दुनिया से अलग तरीके से काम करते हैं। हम चेज करने में भी कम्फर्टेबल हैं। हमारा बैटिंग ऑर्डर फ्लेक्सिबल है। पहले तीन शायद उसी ऑर्डर में जाएंगे, लेकिन उसके बाद हम फ्लेक्सिबल हैं।

'हमारे पास अच्‍छे फिनिशर'

आगा ने कहा कि हमारे पास अच्‍छे फिनिशर हैं। अगर आपको जल्दी विकेट मिल जाते हैं तो भी हमारे पास एक बैटर है, जो जाकर गेम को डीप तक ले जा सकता है और फिर फिनिशर को आकर गेम खत्म करने दे सकता है। हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। हम पावरप्ले में अच्छी बॉलिंग करना पसंद करते हैं। कुछ जगहों पर हम अच्छे थे, लेकिन हम और क्लिनिकल हो सकते हैं।

पटेल ने बताया हार का कारण

वहीं, यूएसए के कप्‍तान मोनांक पटेल ने कहा कि हमने पावरप्ले में ठीक-ठाक बॉलिंग की, लेकिन बीच के ओवरों में अच्छी बॉलिंग नहीं की। आखिरी चार ओवरों में वापसी की। हम 190 के स्कोर के साथ भी गेम में थे। पावरप्ले में अच्छा खेला, लेकिन बीच के ओवरों में इंटेंट नहीं दिखा सके। उनके स्पिनर्स काफी पेस नहीं दे रहे थे और बाउंड्री ऑप्शन पर हिट करना मुश्किल था। हम थोड़े पैनिक हो गए और इसी वजह से हम गेम हार गए। हम इस वर्ल्ड कप को दो जीत के साथ मजबूती से खत्म करना चाहेंगे।