10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान के खिलाफ ही मैदान पर उतरा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, USA की हार का बन गया ‘विलेन’

आदिल ने पाकिस्तान की ओर से 3 टेस्ट मैचों में 5 विकेट निकाले, जबकि 6 वनडे मुकाबलों में 4 सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 22.86 की औसत के साथ 245 विकेट, जबकि 67 लिस्ट-ए मुकाबलों में 98 विकेट हासिल किए हैं।

2 min read
Google source verification
USA vs PAK Ahsan Adil

अहसान आदिल (फोटो- IANS)

Ehsan Adil in USA Cricket Team: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने यूएसए टीम में जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को मंजूरी दे दी। जसदीप सिंह को 5 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ऐसे में यूएसए ने आदिल को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।

हार के विलेन बने आदिल

आदिल को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलने का भी मौका मिला, लेकिन वह असरदार नहीं रहे। उन्होंने 3 ओवर में 39 रन लुटाए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। वह USA के लिए सबसे खर्चिलें गेंदबाज साबित हुए। उनके द्वारा लुटाए 39 रन USA की टीम पर भारी पड़े और वह 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 158 रन ही बना सकी और 32 रन से मुकाबला हार गई।

कैसे हुई USA की टीम में अचानक एंट्री

किसी खिलाड़ी को टीम में आधिकारिक तौर पर शामिल करने से पहले, खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी (ईटीसी) की मंजूरी जरूरी होती है। आईसीसी ने बयान में कहा, "आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने यूएसए टीम में जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को मंजूरी दे दी है।" आदिल ने पाकिस्तान की तरफ से तीन टेस्ट और छह वनडे खेले हैं, लेकिन अभी तक यूएसए के लिए नहीं खेले। उन्होंने साल 2013 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

आदिल ने पाकिस्तान की ओर से 3 टेस्ट मैचों में 5 विकेट निकाले, जबकि 6 वनडे मुकाबलों में 4 सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 22.86 की औसत के साथ 245 विकेट, जबकि 67 लिस्ट-ए मुकाबलों में 98 विकेट हासिल किए हैं। यूएसए ने 7 फरवरी को भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत के खिलाफ 29 रन से शिकस्त झेली थी। टीम इंडिया को निर्धारित 20 ओवरों में 161/9 के स्कोर पर रोकने के बाद, यूएसए की टीम 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी।

अब यूएसए की टीम 13 फरवरी को नीदरलैंड और 15 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उतरना है।