
कॉमर्शियल सलेंडर की कमी। फोटो: पत्रिका
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही बाधा के कारण देश के अलग अलग हिस्से से होटल एंड रेस्टोरेंट को हो रही समस्याओं की खबरें आ रही है। देश के महानगरों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के रेस्टोरेंट्स चेतावनी दे रहे हैं कि जल्द ही एलपीजी की आपूर्ति बाधा का हल नहीं निकाला गया तो इन होटल एंड रेस्टोरेंट को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ेगा।
देश के अलग-अलग होटल एसोसिएशनों का कहना है कि एलपीजी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से कई होटलों को अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है, इसके साथ ही संचालन के घंटों को कम किया जा रहा है। क्योंकि इनके पास एलपीजी का भंडारण करने की क्षमता नहीं होती।
इन एसोसिएशनों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि यदि आने वाले समय में जल्द ही आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो होटलों को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ सकता है। हालांकि, होटलों को बंद करने का निर्णय होटल मालिकों पर निर्भर करता है। इसके साथ ही आपूर्ति बाधित होने से स्विगी और जोमाटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी प्रभावित हो रहे हैं।
युद्ध के कारण प्रभावित हुई आपूर्ति को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने इस समस्या से बचने के लिए कई कठोर कदम उठाएं है।
मुंबई के प्रमुख होटल संघ, इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एएचएआर) ने बताया कि मुंबई में अब तक 20 प्रतिशत होटल बंद हो चुके है। यदि यह हालात अगले दो दिन जारी रहते है तो 100 फीसदी रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके पास एलपीजी स्टॉक खत्म हो जाएगा।
सिलेंडर की यह समस्या केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बेंगलूरु और चेन्नई में भी होटल मालिकों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 मार्च से होटल एंड रेस्टोरेंट पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना है।
वहीं, चेन्नई होटल्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ओर ध्यान देने के लिए पत्र लिखा और एलपीजी सिलेंडरों की तत्काल आपूर्ति का अनुरोध किया।
Published on:
10 Mar 2026 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
