10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने-चांदी में आज भारी तेजी, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार में जानिए 22, 18, 24, 14 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Rate Today: निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते आज मंगलवार को सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। वहीं चांदी भारी उछाल के साथ ट्रेड कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 10, 2026

Gold Rate Today

सोने में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम सोने का भाव 0.77 फीसदी या 1235 अंक की बढ़त के साथ 1,61,534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 2.75 फीसदी या 7,357 रुपये की बढ़त के साथ 2,74,517 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,60,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,29,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 1,03,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,21,790 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 94,720 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क मंगलवार, 10 मार्च 2025 को 22 कैरेट सोना 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,62,820 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 10 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में मंगलवार, 10 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोना 1,62,380 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,21,790 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।