30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Dec 18, 2021

जब शाहरुख खान को लेकर इमोशनल हो गईं रेखा, सबके सामने खोला था किंग खान का ये राज

एक्ट्रेस रेखा के लोगों के साथ कई स्टार्स भी दीवाने हैं, जिसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम भी शामिल है और ये बात खुद रेखा भी जानती हैं। ऐसे में एक बार खुद रेखा शाहरुख खान को लेकर भावुक तक हो गई थीं।

When Rekha got emotional and reveals the secret of Shah Rukh Khan

Rekha and Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म ‘सीआईडी’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने हिंदी फिल्मी दुनिया में भी जबरदस्त पहचान बनाई थी। वैसे तो लोगों के साथ कई स्टार्स भी उनके दीवाने हैं, जिसमें बॉलीवुड के किंग खान के शाहरुख खान का नाम भी शामिल है और जिसके बारे में खुद रेखा भी जानती हैं। ऐसे में एक बार खुद रेखा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर भावुक तक हो गई थीं और उन्होंने सबके सामने उनसे जुड़ा ये एक किस्सा शेयर किया था।

शाहरुख को लेकर व्यक्त कीं भावनाएं
दरअसल साल 2017 में रेखा एक इवेंट पहुंची थी। यहां उन्होंने गुलजार की शायरी से शाहरुख को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि आप ने कभी किसी आत्मा को महसूस किया है, देखा है। एक शरीर जब जलता है तो वह राख बन जाता है, लेकिन जब आत्मा जलती है तो वह हीरा बन जाती है। मैंने कभी आत्मा देखी नहीं है, लेकिन अपनी जिंदगी में उस खास को महसूस जरूर किया है।

रेखा ने आगे कहा था कि मुझे नहीं पता कि कितनी बार उस शख्स ने अपनी आत्मा को मारा होगा, इसी वजह से वह आज हीरे की तरह चमक रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि जिस तरह से उसने हमें मुस्कुराना सिखाया, वो बहुत ही अच्छा इंसान है। प्रतिभा उसकी रग-रग में बहती है लेकिन इससे ज्यादा उसके पास देने के लिए प्यार है जो कि हम सबने देखा है।

यह भी पढ़ें:बेडरुम में राज कपूर को पत्नी के साथ देख दंग रह गईं थीं नरगिस, उसके बाद हुआ था कुछ ऐसा

रेखा ने शेयर किया था ये किस्सा
इसके बाद रेखा ने शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि एक बार हम दोनों हवाईजहाज में सफर कर रहे थे। उस वक्त मैं काफी थकी हुई थी। इसलिए मैं सो रही थी, जब मेरी आंख खुली तो मैंने आवाज सुनी ‘रेखा जी, रेखा जी प्लीज उठिए। खिड़की नीचे कीजिए और बाहर देखिए नजारा सूर्यास्त कितना खूबसूरत है। देखिए, उसके बाद सो जाइएगा।

यह भी पढ़ें: जब इस फिल्म में पंडित नेहरू को कास्ट करना चाहते थे राज कपूर, इस वजह से इच्छा रह गई अधूरी

रेखा ने बताया था कि मैंने सनसेट तो नहीं देखा, लेकिन धीरे से मुड़कर पीछे देखा। वो शाहरुख खान थे, मैंने उनकी आंखों में देखा और सोचा कि भैया, ये तो हमारी बिरादरी का इंसान है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें