30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Mar 16, 2026

इजराइल-ईरान तनाव के बीच विवेक ओबेरॉय ने की यूएई सरकार की तारीफ, बोले- दुबई में सबकुछ सामान्य…

Vivek Oberoi on Dubai amid Israel Iran tension: विवेक ओबेरॉय ने इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुबई की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि शहर में जीवन सामान्य है। उनके मुताबिक यहां बिजनेस रुक नहीं रहे बल्कि हालात के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूएई की मजबूत सुरक्षा और नेतृत्व से लोगों में भरोसा और स्थिरता बनी हुई है।

Vivek Oberoi On Dubai Amid Israel Iran Tension

Vivek Oberoi On Dubai Security सोर्स: (imdb)

Vivek Oberoi On Dubai Amid Israel Iran Tension: विवेक ओबेरॉय ने इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुबई की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि शहर में जीवन सामान्य है। उनके मुताबिक यहां बिजनेस रुक नहीं रहे बल्कि हालात के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूएई की मजबूत सुरक्षा और नेतृत्व से लोगों में भरोसा और स्थिरता बनी हुई है।

दुबई को लेकर अफवाहों पर विवेक ओबेरॉय का जवाब (Vivek Oberoi On Dubai Amid Israel Iran Tension)

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे इजराइल- ईरान तनाव के बीच दुबई की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'फर्स्टपोस्ट' को दिेए इंटरव्यू में उन्होंने उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि युद्ध के कारण दुबई में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विवेक ओबेरॉय के मुताबिक जमीन पर हकीकत बिल्कुल अलग है और शहर सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

उन्होंने यूएई सरकार और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की भी सराहना की। उनके अनुसार मजबूत नेतृत्व और बेहतर सुरक्षा ढांचे की वजह से दुबई में लोग बिना डर के अपने परिवार और काम पर ध्यान दे पा रहे हैं, जिससे शहर में स्थिरता और सामान्य जीवन बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि दुबई सिर्फ चल ही नहीं रहा बल्कि और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बाजारों में चहल-पहल है और ऑफिसों में कामकाज जारी है। उनके अनुसार यहां की कंपनियां मुश्किल हालात से घबराने के बजाय खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल रही हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं।

बिजनेस और माहौल पर कही ये बात (Vivek Oberoi On Dubai Amid Israel Iran Tension)

विवेक ओबेरॉय का दुबई में अपना सफल बिजनेस भी है और वह अक्सर वहां रहते हैं। उनका कहना है कि बाहरी दुनिया कई बार हालात को गलत नजरिए से देखती है, जबकि असलियत में शहर में स्थिरता और भरोसे का माहौल है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गहरे समुद्र में रहने वाली मछलियां ऊपर के तूफान से प्रभावित नहीं होतीं, उसी तरह दुबई भी अपने मजबूत सिस्टम और योजना के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक यहां की कंपनियां सिर्फ टिके रहने की कोशिश नहीं कर रहीं, बल्कि बदलती परिस्थितियों में खुद को और बेहतर बना रही हैं।

परिवार से मिलने पर मिला सुकून (Vivek Oberoi On Dubai Amid Israel Iran Tension)

हाल ही में विवेक ओबेरॉय भारत में फिल्म स्पिरिट की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस दौरान वो कुछ समय पहले दुबई लौटे और अपने परिवार से मिले। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह दुबई पहुंचे और अपने बच्चों से मिले, तो उन्हें बहुत सुकून मिला। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि एक पिता के तौर पर बच्चों की शांति और सुरक्षा सबसे ज्यादा मायने रखती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें