
प्रेग्नेंसी की खबरों पर नीना गुप्ता का मजेदार रिएक्शन। (फोटो सोर्स: voompla)
Neena Gupta Pregnancy Rumours: 'बधाई हो' फेम और वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा में आ गईं जब 66 साल की उम्र में उनके प्रेग्नेंट होने होने की अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि, नीना गुप्ता ने मजेदार अंदाज में इन अफवाहों का जवाब देते हुए इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।
ये अफवाहें अचानक से तब फैलने लगीं जब एक्ट्रेस पिछले हफ्ते हैदराबाद में साउथ एक्टर-एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुईं। इस रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई वीडियो में नीना गुप्ता इवेंट में एंट्री करने से पहले पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही, कुछ नेटिजन्स ने उनकी शक्ल-सूरत को लेकर अटकलें लगाना शुरू कर दिया, जिससे चलते उनके प्रेग्नेंट होने की झूठी अफवाहें फैलने लगीं।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने इन अफवाहों का जवाब दिया और मजाकिया अंदाज में उन्हें खारिज कर दिया। अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे बस यही चाहिए था, एक असली 'बधाई हो'।'
एक्ट्रेस ने इस गलतफहमी के पीछे का कारण बताते हुए इस अटकलों का मजाक बनाया। उन्होंने बताया, "बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं गर्भवती नहीं हूं। सच तो यह है कि साड़ी का कपड़ा मोटा था, जिसकी वजह से मैं इवेंट में थोड़ी भारी-भरकम लग रही थी।"
गुप्ता ने वायरल हो रही अफवाहों और लोगों के कमेंट्स पर भी तंज कसा। इन अफवाहों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे यह कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगाई जा रही ये सारी अटकलें मुझे बहुत पसंद हैं। इससे पता चलता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।'
बता दें नीना गुप्त पिछले कुछ सालों से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। 1980 के दशक में, उनका वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ संबंध रहा था। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता, को अकेले पाला है। मसाबा एक फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस हैं। अपनी बेटी को अकेले पालने का नीना गुप्ता के इस फैसले ने उस दौरान काफी चर्चा बटोरीं थीं।
नीता गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की। हाल ही में नीना संजय मिश्रा के साथ फिल्म 'वध 2' में नजर आईं थीं। और आने वाले समय में वो नेटफ्लिक्स की ड्रामा-सीरीज 'चुंबक' में अहम किरदार में दिखाई देंगी।
Published on:
13 Mar 2026 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
