13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायल-ईरान तनाव के बीच भारत लौटीं लारा दत्ता ने सुनाई आपबीती, बोलीं- ‘मिसाइलों और धमाकों के…’

Lara Dutta Dubai Escape: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता दुबई में छिड़ी जंग के बीच अपनी बेटी के साथ फंस गई थीं। मिसाइलों के धमाकों के बीच उन्होंने कैसे बचाई अपनी जान, पढ़िए पूरी कहानी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Charvi Jain

Mar 13, 2026

Lara Dutta Daughter Saira

Lara Dutta Return to Mumbai(source: instagram)

Lara Dutta Dubai Escape: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी 14 साल की बेटी सायरा के साथ दुबई से सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से लारा वहां फंस गई थीं। उस वक्त उनके पति महेश भूपति लंदन में थे, जिस कारण लारा को अकेले ही अपनी बेटी की सुरक्षा और वापसी का फैसला लेना पड़ा। भारत लौटने के बाद लारा ने वहां के हालातों और अपने सफर के बारे में कुछ अहम बातें शेयर की हैं।

घर के पास हो रहे थे धमाके (Lara Dutta Dubai News)

लारा दत्ता पिछले 3 साल से दुबई में रह रही हैं। उनकी बेटी सायरा वहां टेनिस की ट्रेनिंग ले रही है। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक शुरू हुई जंग ने हालात बदल दिए। लारा ने बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट के पास है, जिसे निशाना बनाया जा रहा था। जब भी कोई मिसाइल इंटरसेप्ट होती या ड्रोन गिरता, तो उनके घर की दीवारें तक कांपने लगती थीं। हर दो घंटे में मोबाइल पर खतरे के अलर्ट आ रहे थे। लारा के अनुसार, धमाके इतने जोरदार होते थे कि घर के अंदर तक उनकी गूंज महसूस की जा सकती थी।

बेटी ने सीढ़ियों के नीचे बनाया 'सेफ हाउस' (Lara Dutta Daughter Saira)

जंग का सबसे बुरा असर बच्चों के दिमाग पर पड़ता है। लारा की बेटी सायरा इस कदर डर गई थी कि उसने घर की सीढ़ियों के नीचे एक छोटा सा कोना बनाया था। वहां उसने स्लीपिंग बैग और तकिए रखे थे। जैसे ही मोबाइल पर अलर्ट आता या धमाके सुनाई देते, दोनों मां-बेटी भागकर सीढ़ियों के नीचे छिप जाती थीं। लारा ने बताया कि वो अपनी बेटी के डर को महसूस कर पा रही थीं, लेकिन उस वक्त उनके पास सिर्फ एक-दूसरे का साथ ही था।

रिस्क लेकर किया 2 घंटे का सफर (Lara Dutta Return to Mumbai)

लारा ने तय किया कि वो किसी भी तरह भारत वापस जाएंगी। लेकिन ये रास्ता आसान नहीं था। दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द हो रही थीं। ऐसे में लारा ने हिम्मत दिखाई और दो घंटे की ड्राइविंग कर फूजैरा जाने का रिस्क लिया। वहां से उन्हें स्पाइसजेट की फ्लाइट मिली। लारा ने मजाक में अक्षय कुमार से कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं सच में फिल्म 'एयरलिफ्ट 2' का हिस्सा बन गई हूं। जिस रास्ते से वो जा रही थीं, वहां एक दिन पहले ही बम गिरे थे, इसलिए हर पल जान का खतरा बना हुआ था।

विमान से खिड़की के बाहर दिखा धुआं और आग (Israel Iran Conflict News)

हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में लारा ने बताया कि जब उनका प्लेन उड़ान भर रहा था, तब खिड़की से बाहर देखने पर दूर-दूर तक आग के बड़े-बड़े गोले दिखाई दे रहे थे। ये वही जगहें थीं जहां बम गिरे थे। फ्लाइट के अंदर भी लोगों में काफी डर था। उन्होंने एयरलाइन के क्रू की तारीफ की जिन्होंने बहुत कम समय में पैसेंजर्स को बोर्ड कराया और तुरंत टेक-ऑफ किया। लारा ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें डर लग रहा था कि कहीं ये उनका आखिरी वीडियो न हो।

अब मुंबई में सुरक्षित हैं लारा

लारा दत्ता और सायरा अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं। लारा ने कहा कि यह उनके लिए एक डरावना अनुभव था और उनकी बेटी को इस मानसिक तनाव से बाहर निकलने में थोड़ा समय लग सकता है। उनके अलावा भी कई अन्य भारतीय सेलिब्रिटीज दुबई में फंसे हुए थे, जो अब धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं।