30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jan 22, 2026

एक बार फिर टूटा सपना… ऑस्कर 2026 से बाहर हुई भारत की ‘होमबाउंड’

98 th Academy Awards : ऑस्कर 2026 की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म ‘होमबाउंड’ फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई है।

Film Homebound Poster

फिल्म 'होमबाउंड' पोस्टर

98th Academy Awards: ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान 22 जनवरी को कर दिया गया है। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की इस घोषणा में कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को जगह मिली, लेकिन भारत की ओर से इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म ‘होमबाउंड’ को फाइनल नॉमिनेशन नहीं मिल पाया। इसके साथ ही यह फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है।

टॉप 15 लिस्ट में हुई थी शामिल

ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर ‘होमबाउंड’ इससे पहले इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की टॉप-15 फिल्मों में शामिल हुई थी। इस वजह से फैंस और फिल्म से जुड़े लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, नॉमिनेशन लिस्ट जारी होने के बाद यह साफ हो गया कि फिल्म को आखिरी पांच में जगह नहीं मिल सकी है।

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुईं ये 5 फिल्में

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में इस साल जिन पांच फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है, वे इस प्रकार हैं:
द सीक्रेट एजेंट ( ब्राजील), इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट(फ्रांस), सेंटिमेंट वैल्यू (नॉर्वे), सिरात (स्पेन), द वॉइस ऑफ हिंद रजब (ट्यूनीशिया)

विशाल जेठवा का रिएक्शन

फिल्म के नॉमिनेशन से बाहर होने पर अभिनेता विशाल जेठवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम फाइनल नॉमिनेशन में नहीं पहुंच पाए, लेकिन आखिरी 15 फिल्मों में शॉर्टलिस्ट होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि और सम्मान की बात है। ‘होमबाउंड’ का इतनी दूर तक आना और दुनियाभर में भारत को रिप्रेजेंट करना हमारे लिए बहुत खास रहा। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जब हम इतना आगे आ गए थे तो थोड़ी उम्मीदें होना स्वाभाविक था। जिन भी लोगों ने यह फिल्म देखी, उन्होंने इसकी कहानी को काफी स्ट्रॉन्ग बताया। यह भी अपने आप में एक उपलब्धि है।”

फिल्म के बारे में

‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घायवान ने किया था। फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा के साथ शालिनी वत्सा और चंदन के आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें