15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100-200 नहीं… बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने 559.24 करोड़ में बेच दी अपनी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी

सीनियर अभिनेता जितेंद्र कपूर और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई के चांदिवली इलाके में स्थित अपनी एक प्रमुख कमर्शियल प्रॉपर्टी को जापानी कंपनी एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स के साथ मेगा डील के तहत बेच दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Priyanka

image

Sumit Sharma

Jan 13, 2026

Jeetenda-Tusshar Kapoor Photo

जीतेन्द्र - तुषार कपूर फोटो (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

Jeetendra-Tusshar Kapoor Mega Property Deal: मशहूर अभिनेता जितेंद्र कपूर और उनके बेटे तुषार कपूर सिर्फ अभिनय तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि मुंबई के रियल एस्टेट बिजनेस में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। दोनों अपनी कंपनियों पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए बड़े-बड़े प्रॉपर्टी डील्स को पूरा करते हैं। अब पिता–पुत्र की इस जोड़ी ने एक और बड़ी डील फाइनल की है।

चांदिवली में 559.24 करोड़ की मेगा डील (Chandivli 559.24 Crore Mega Deal)

मुंबई के प्रमुख कमर्शियल हब चांदिवली में स्थित अपनी एक मेजर प्रॉपर्टी को जीतेन्द्र और तुषार ने जापान की टेलीकम्युनिकेशंस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को 559.24 करोड़ में बेच दिया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी 'स्क्वायर यार्ड्स' द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह सेल 9 जनवरी 2026 को फाइनल हुई। इस डील में मुंबई के सब-अर्बन इलाके चांदिवली में स्थित बालाजी आईटी पार्क के भीतर एक बिल्डिंग और उससे जुड़े स्ट्रक्चर शामिल हैं।
इस प्रॉपर्टी में ग्राउंड प्लस 10 ला (DC-10) बिल्डिंग शामिल है, जिसमें एक डेटा सेंटर संचालित होता है। इसके अलावा, उसी परिसर में स्थित चार मंजिला डीजल जनरेटर कॉम्प्लेक्स भी इस सौदे का हिस्सा है।
बेची गई जगह का कुल एरिया करीब 30,195 वर्ग मीटर (लगभग 3,25,000 वर्ग फुट) है, जिसे मुंबई के उभरते हुए कमर्शियल माइक्रो-मार्केट्स में एक बड़ा हिस्सा माना जाता है। 2024 की गवर्नमेंट रेजोलुशन के तहत इस लेनदेन पर ट्रेडिशनल स्टांप ड्यूटी नहीं लगी, बल्कि केवल 5.59 लाख का मेट्रो सेस अदा किया गया।

एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने खरीदी प्रॉपर्टी ( NTT Global Data Centers Buys The Property)

इस प्रॉपर्टी को एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने खरीदा है, जो टोक्यो मुख्यालय वाले एनटीटी ग्रुप की एक यूनिट है। एनटीटी ग्रुप दुनिया की प्रमुख डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक माना जाता है। यह डील भारत में एनटीटी के विस्तार का हिस्सा है, जहां क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा मैनेजमेंट और कनेक्टिविटी सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है।

इससे पहले भी कर चुके हैं बड़ी डील

यह जितेंद्र कपूर और उनके परिवार की कंपनियों से जुड़ा पहला बड़ा रियल एस्टेट सौदा नहीं है। मई 2025 में कपूर परिवार की कंपनियों ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित बालाजी आईटी पार्क नामक एक बड़े लैंड एरिया को 855 करोड़ में एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेचा था। यह लेनदेन 2025 के मुंबई के सबसे हाई-वैल्यू लैंड ट्रांजैक्शन्स में से एक माना गया था।

तुषार कपूर की अपकमिंग फिल्में (Tusshar Kapoor Upcoming Films)

वर्कफ्रंट की बात करें तो तुषार कपूर साल 2025 में कपकपी और मस्ती 4 में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘गोलमाल’ में दिखाई देंगे।