15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ में नागार्जुन को मिला था ‘रहमान डकैत’ का रोल? अभिनेता ने अक्षय खन्ना को मिले प्यार के बाद बताया सच

Nagarjuna On Dhurandhar Controversy: फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर अब साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

2 min read
Google source verification
Nagarjuna On Dhurandhar Controversy

Nagarjuna On Dhurandhar Controversy (सोर्स- एक्स)

Nagarjuna On Dhurandhar Controversy: सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर इन दिनों एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। खबरें थीं कि गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका के लिए पहले साउथ के दिग्गज अभिनेता 'नागार्जुन' को अप्रोच किया गया था। अब खुद अभिनेता ने सामने आकर इन अटकलों पर पर अपना जवाब दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली। कई लोगों का मानना है कि उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से पूरी फिल्म में अलग छाप छोड़ी।

अफवाहों पर नागार्जुन का जवाब (Nagarjuna On Dhurandhar Controversy)

जब ये खबर फैली कि रहमान डकैत की भूमिका पहले नागार्जुन को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया, तो फैंस हैरान रह गए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन ने साफ कहा कि उन्हें इस किरदार के लिए कभी संपर्क ही नहीं किया गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए ये भी जोड़ा कि काश ऐसा हुआ होता।

नागार्जुन ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्हें आदित्य की पिछली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बेहद पसंद आई थी और ‘धुरंधर’ में भी निर्देशन का स्तर शानदार रहा। साथ ही उन्होंने अक्षय खन्ना के अभिनय को बेहतरीन बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई (Nagarjuna On Dhurandhar Controversy)

5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए। फिल्म ने कथित तौर पर दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें से 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बताई जा रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। कहानी कराची के लियारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित घटनाक्रम को दर्शाया गया है।

वायरल हुआ डांस एंट्री सीन

अक्षय खन्ना का फिल्म में एक डांस एंट्री सीन खासा चर्चा में रहा, जिसमें वो ‘Fa9la’ गाने पर नजर आते हैं। यह सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और दर्शकों के बीच ट्रेंड करने लगा। उनके किरदार की ठंडी लेकिन खतरनाक मौजूदगी ने फिल्म को और प्रभावशाली बना दिया।

सीक्वल की तैयारी

फिल्म की सफलता के बाद अब इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की घोषणा हो चुकी है। ये 19 मार्च को रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टक्कर लेगी। दर्शकों को उम्मीद है कि सीक्वल भी पहले भाग की तरह ही दमदार होगा।

संबंधित खबरें

वहीं, नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अफवाहों के बावजूद उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर’ के चर्चित किरदार से उनका कोई संबंध नहीं था।