
नाना पाटेकर (सोर्स: x @NaamFoundation के अकाउंट द्वारा)
Vishal statement about Nana Patekar: 13 फरवरी को रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू हासिल किए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, और फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के सीजन 4 में पहुंचे। इस दौरान विशाल भारद्वाज ने अपने लंबे करियर और खासकर नाना पाटेकर के साथ पहली बार काम करने का अनुभव शेयर किया है।
जब होस्ट कपिल शर्मा ने विशाल से सवाल किया कि उन्होंने नाना पाटेकर को करीब 2 दशक से जानने के बावजूद पहले क्यों नहीं कास्ट किया, तो विशाल ने ईमानदारी से जवाब दिया, "ये मेरी गलती है। मैं नाना के लिए उपयुक्त रोल लेकर नहीं गया था। नाना पाटेकर से हर कोई थोड़ा डरता है। हालांकि वो बहुत नरम दिल इंसान हैं, वे मुझे अक्सर याद दिलाते थे कि वे नाना पाटेकर हैं और मुझे कब उनके साथ काम करना है। मुझे ये शर्मिंदगी महसूस होती थी, लेकिन आखिरकार हम साथ काम कर पाए।"
इतना ही नहीं, इसके साथ ही कपिल शर्मा ने नाना पाटेकर की पब्लिक उपस्थिति पर भी मजाकिया कमेंट किया। बता दें, उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नाना के इवेंट में आने की खबरें कम और बाहर जाने की खबरें ज्यादा वायरल हो रही हैं। इस संदर्भ में कपिल ने फिल्म 'ओ रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च का जिक्र किया, जहां नाना समय से पहुंच गए थे, लेकिन लंबा इंतजार होने से वे गुस्से में इवेंट छोड़कर चले गए।
बता दें, ट्रेलर लॉन्च पर विशाल भारद्वाज ने इस घटना को याद करते हुए आगे कहा, "नाना बिल्कुल क्लासरूम के सबसे शरारती बच्चे की तरह हैं। वे लोगों को चिढ़ाते हैं और एंटरटेन भी करते हैं। मैंने उन्हें 27 सालों से जाना है, लेकिन ये पहली बार है जब हमने साथ काम किया। उन्हें एक घंटे तक इंतजार करवाने के बाद उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खड़े होकर इवेंट छोड़ दिया। हमें इसका बुरा नहीं लगा क्योंकि यही उनकी खासियत है।"
'ओ रोमियो' विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले 2 दिनों में 20.75 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन भी किया है।
Published on:
15 Feb 2026 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
