
Hardik Pandya Tattoo (सोर्स- एक्स)
Hardik Pandya Tattoo For Girlfriend Mahieka: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी गर्दन पर बनवाए नए टैटू से सबका ध्यान खींच लिया है। ये टैटू सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए एक खास तोहफा बताया जा रहा है।
क्रिकेट के मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या निजी जिंदगी में भी बड़े इमोशनल फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने प्यार का इजहार किसी पोस्ट या बयान से नहीं, बल्कि टैटू से किया है। उनकी गर्दन के पीछे बना ‘एम’ अक्षर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक ये टैटू मशहूर स्टूडियो 'एलियन्स टैटू' में तैयार किया गया। इस खास डिजाइन को सेलिब्रिटी टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली की देखरेख में और लीड आर्टिस्ट तुषार ने बनाया है।
शुरुआत में ये सिर्फ ‘एम’ अक्षर तक सीमित था, जो माहिका के नाम का पहला अक्षर है। लेकिन बातचीत के दौरान डिजाइन को एक नया रूप दिया गया। इसमें दो तेंदुओं की आकृति जोड़ी गई, जो ताकत, संतुलन और साथ-साथ आगे बढ़ने का प्रतीक मानी जा रही है। एक तेंदुआ बोल्ड लाइनवर्क में है, जबकि दूसरा अलग शैली में उकेरा गया है, जिससे दोनों की अपनी पहचान बरकरार रहे, लेकिन दिशा एक हो।
स्टूडियो द्वारा साझा किए गए बिहाइंड द सीन वीडियो में खुलासा हुआ कि हार्दिक रात करीब 2 बजे टैटू बनवाने पहुंचे। खास बात यह रही कि इस दौरान माहिका शर्मा भी वहां मौजूद थीं। बताया गया कि ये पूरा सेशन भावनात्मक माहौल में हुआ।
हार्दिक पांड्या पहले अभिनेत्री नताशा के साथ विवाह बंधन में थे। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्य पंड्या है। वर्ष 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
इसके बाद अक्टूबर 2025 में हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और पोस्ट्स के जरिए उन्होंने अपने नए रिश्ते की पुष्टि की थी। अब यह टैटू उनके उसी रिश्ते का प्रतीक माना जा रहा है।
Updated on:
15 Feb 2026 02:50 pm
Published on:
15 Feb 2026 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
