
MP News(photo:patrika)
MP news: मध्य प्रदेश में 49 साल बाद एक और वन्यजीव अभयारण्य कम हो जाएगा। सिंगरौली जिले के 470 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले बगदरा अभयारण्य को खत्म कर सरकार इसे सामान्य वन घोषित करने जा रही है। इसमें दायरे में 64 गांवों के लोगों को अभयारण्य के कारण मौलिक सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां जंगल एकजाई न होकर खंड-खंड में है। वन्यप्राणी भी कम हैं। 1977 में काले हिरणों के संरक्षण के लिए अभयारण्य घोषित किया गया था। अब उनकी संख्या अच्छी हो गई। ये निर्णय सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में लिए।
ओंकारेश्वर अभयारण्य बनाने की प्रक्रिया पहले से चल रही है। इसमें खंडवा और खरगोन जिले का हिस्सा है। इस पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है, कई स्तर पर काम बाकी है। वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में तय हुआ है कि सिंगरौली के बगदरा वन्यजीव अभयारण्य को खत्म किया जा रहा है, इसलिए इस अभयारण्य के बराबर क्षेत्रफल को भविष्य में बनाए जाने वाले ओंकारेश्वर व दूसरे अभयारण्यों में जोड़कर पूर्ति की जाएगी।
- एमपी के संजय टाइगर रिजर्व का 117.68 वर्ग किमी क्षेत्रफल बढ़ाना है। विस्तार बफर क्षेत्र में।
- प्रस्ताव होल्ड, पहले परीक्षण होगा कि आदिवासी परिवार या गांव इसमें आ रहे हों तो उनकी बेहतरी के विकल्प सोचें।
- सामान्य वन क्षेत्रों व रिजर्वों की सीमा से गुजर रही सड़क, बिजली समेत 12 प्रस्ताव मंजूर।
Updated on:
17 Feb 2026 11:51 am
Published on:
17 Feb 2026 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
