17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhya Pradesh Budget : कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, भाजपा ने दिया रिएक्शन

Madhya Pradesh Budget : विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। हालांकि, बीजेपी ने इसे विधायक का पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

2 min read
Google source verification
Madhya Pradesh Budget

विधानसभा में बजट सत्र का दूसरा दिन (Photo Source- Patrika)

Madhya Pradesh Budget :मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही की शुरूआत से पहले जहां एक तरफ विपक्ष ने इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दोषी अफसरों पर एक्शन और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस बीच राजधानी भोपाल की उत्तर सीट से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग की है।

कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा कि, गाय को लेकर अशासकीय संकल्प विधानसभा में लगाया है। हिंदू धर्म गाय को माता मानता है। उन्होंने कहा कि, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। यही नहीं, गाय की मौत पर विधि विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार भी होना चाहिए। आतिफ ने ये भी कहा कि, चमड़े का व्यापार भी बंद होना चाहिए। उन्होंने बताया कि, साल 2017 में उनके पिता ने भी लगाया था। उस समय भी बीजेपी की सरकार थी और बहुमत के कारण संकल्प पारित नहीं हो सका था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

भाजपा विधायक का पलटवार

वहीं, कांग्रेस विधायक आतिफ अकील की मांग पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, आतिफ अकील मस्जिद जाएं और मुसलमान से अपील करें कि गायों को ना काटे और ना खाएं। आतिफ अकील सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ये मांग ना करें। गायों को मध्य प्रदेश में बिल्कुल भी कटने नहीं दिया जाएगा।

कल आएगा बजट

आपको बता दें कि, एमपी विधानसभा के बजट सत्र का आगाज सोमवार 16 फरवरी से हुआ, जो 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं। 18 फरवरी को साल 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। बुधवार को सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। ये प्रावधान वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के खर्चों की पूर्ति के लिए लाया जा रहा है। इस सत्र में कुल 3478 प्रश्नों की विधानसभा को सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल पूछे जाएंगे।