
शादी समारोह में लगी भीषण आग (Photo Source- Patrika)
Massive Fire :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान भीषण आग लगने से मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, हादसा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के चलते हुआ है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना जोरदार था कि, कई किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी, जबकि आग की लपटें 50 फीट ऊपर तक उठती दिखाई दीं। आग लगने के कारण होटल में अफरा-तफरी मच गई। शादी में आए मेहमान इधर-उधर भागकर खुद को सुरक्षित करते नजर आए।
बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। शहर के भौंरी क्षेत्र में स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में देर रात एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज से होटल में मौजूद सभी सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से कोई चिंगारी भड़की होगी, जिसने जद में रखे गैस सिलेंडर को चपेट में ले लिया, जिससे सिलेंडर में भी धमाका हो गया। राहत की बात ये है कि, हादसा भयावह था, फिर भी किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई। होटल संचालक का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
हालांकि, आग भड़कते ही पुलिस के साथ साथ फायर अमले को सूचना दे दी गई थी और खबर लगते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरु भी कर दिया। सेति जबतक आग पर काबू पाया जा सका, तबतक काफी सामान आग की चपेट में आकर राख हो चुका था। आग बुझाने का काम रात 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची।
रिसेप्शन के दौरान होटल में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान शादी में आए लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए इधर उधर भागते दिखे। गनीमत रही कि, जिस जगह आग लगी, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, वहां पर कुछ देर पहले गाड़ियां खड़ी थी। अगर ब्लास्ट गाड़ियों के बीच होता तो संभवत: ईंधन की चपेट में आने से वो और बड़ा रूप धारण कर सकता था।
रात में ही जेसीबी की मदद से आग में नष्ट हुए सामान को हटाने का काम शुरु किया गया और आगजनी वाली जगह को ठीक किया गया। देर रात तक दमकलें मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि, धुआं तड़के तक निकल दिखाई दिया। हालांकि, एक दमकल वाहन अब भी मौके पर तैनात है।
Updated on:
17 Feb 2026 10:52 am
Published on:
17 Feb 2026 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
