4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में मौसम का यू-टर्न: तड़के बरसे बदरा, मावठ के साथ लौटी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

भीलवाड़ा जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी है। गणतंत्र दिवस के उत्साह के बीच बदले मौसम के मिजाज ने शहर से लेकर गांव तक ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार तड़के से ही जिले के कई हिस्सों में घने बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। […]

less than 1 minute read
Google source verification
Weather takes a U-turn in Bhilwara: Rain lashes the city in the early morning hours.

Weather takes a U-turn in Bhilwara: Rain lashes the city in the early morning hours.

भीलवाड़ा जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी है। गणतंत्र दिवस के उत्साह के बीच बदले मौसम के मिजाज ने शहर से लेकर गांव तक ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार तड़के से ही जिले के कई हिस्सों में घने बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक हुई इस बारिश को खेती के लिए अमृत यानी मावठ माना जा रहा है, लेकिन बढ़ते कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है।

ग्रामीण अंचल में बारिश, बढ़ी ठिठुरन

जिले के आकोला, बरूंदनी, और गेंदलिया कस्बों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है और सर्द हवाओं ने धूजणी छुड़ा दी है। लोग सुबह देर तक रजाईयों में दुबके नजर आए, वहीं चाय की थड़ियों पर अलाव तपते लोगों की भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है।

खेती के लिए अमृत है यह बूंदें

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जनवरी के अंत में हो रही यह हल्की बारिश रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं, जौ और चने के लिए संजीवनी का काम करेगी। हालांकि अगर ओलावृष्टि होती है तो नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। फिलहाल, किसान इस मावठ से खुश नजर आ रहे हैं।

  • शीतलहर का अलर्ट: अगले 24 घंटों में जिले में कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है।
  • तापमान में गिरावट: दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
  • बचाव की सलाह: चिकित्सा विभाग ने अचानक बढ़ी सर्दी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।