
The process of filling out scrutiny forms for 968 posts will begin on the 5th.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रहरी सीधी भर्ती-2024 में सफल अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अभ्यर्थियों को अब विस्तृत आवेदन और स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि कुल 968 पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। वहां भर्ती पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन सह-परिनिरीक्षा फॉर्म के लिंक पर क्लिक कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन भरना सुनिश्चित करना होगा। चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को यह एकमात्र अवसर दिया जा रहा है। 11 फरवरी के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को फॉर्म भरने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
Published on:
04 Feb 2026 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
