4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेयरी फेडरेशन में बड़ा फेरबदल: पाटीदार को भीलवाड़ा डेयरी एमडी की कमान

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिला दुग्ध संघों के प्रबंध संचालकों (एमडी) के तबादले और पदस्थापन किए हैं। इस फेरबदल में भीलवाड़ा डेयरी का जिम्मा अब त्रिभुवन पाटीदार को सौंपा गया है। आरसीडीएफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक […]

less than 1 minute read
Google source verification
Major reshuffle in Dairy Federation: Patidar takes charge as MD of Bhilwara Dairy.

Major reshuffle in Dairy Federation: Patidar takes charge as MD of Bhilwara Dairy.

  • - 5 अधिकारियों के तबादले, कुपरिया को पाली भेजा, मदन लाल अब नागौर दुग्ध संघ संभालेंगे

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिला दुग्ध संघों के प्रबंध संचालकों (एमडी) के तबादले और पदस्थापन किए हैं। इस फेरबदल में भीलवाड़ा डेयरी का जिम्मा अब त्रिभुवन पाटीदार को सौंपा गया है।

आरसीडीएफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक (संयंत्र) के पद पर कार्यरत त्रिभुवन पाटीदार को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक का कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्हें पद की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। पाटीदार बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं, भीलवाड़ा में अब तक एमडी का कार्यभार संभाल रहे दिव्यम कुपरिया (महाप्रबंधक-संयंत्र) का स्थानांतरण पाली जिला दुग्ध संघ में प्रबंध संचालक के पद पर कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरण

फेडरेशन ने कुल 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की है। इनमें मदनलाल को पाली दुग्ध संघ से हटाकर अब नागौर जिला दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक बनाया है। राजकुमार शर्मा को बांसवाड़ा दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक पद से हटाकर अब बाड़मेर जिला दुग्ध संघ की कमान सौंपी है। देवी लाल को सहायक प्रबंधक (पीएंडआई) को पदोन्नत करते हुए बांसवाड़ा दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। कपिल स्वामी को बाड़मेर दुग्ध संघ के एमडी पद से हटाकर अब बीकानेर जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक (संयंत्र) लगाया गया है।