फाइल फोटो पत्रिका
Railway : रेलवे की सुविधा। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-शकूरबस्ती-मुंबई सेंट्रल के बीच दैनिक वातानुकूलित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन बुधवार से शुरू किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09003 का संचालन 15 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन कुल 46 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रात: 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। जो मार्ग में रात 11.30 बजे कोटा, 1.05 बजे सवाई माधोपुर, 1.35 बजे गंगापुर सिटी, 2.25 बजे हिंडौन सिटी एवं देर रात 3.20 बजे भरतपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए प्रात: 8 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09004 का संचालन 16 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन कुल 46 फेरों के लिए किया जाएगा। यह शकूरबस्ती से प्रात: 10.15 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 2.42 बजे भरतपुर, 3.32 बजे हिंडौन सिटी, शाम 4 बजे गंगापुर सिटी, 5.03 बजे सवाई माधोपुर एवं 6.40 बजे कोटा स्टेशनों पर ठहरते हुए प्रात: 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
Published on:
16 Oct 2025 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग