
Why did the retired officer donate his entire life's earnings?,Why did the retired officer donate his entire life's earnings?
बैतूल. आज के समय में थोड़े से पैसों के लिए लोग अपनों का गला काटने से नहीं चूकते हैं। ऐसे में गायत्री परिवार से जुड़े विद्युत मंडल सारनी से अधीक्षण यंत्री पद से सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी ने 25 लाख रुपए की राशि गायत्री परिवार को दान कर एक मिशाल पेश की है। अधिकारी का कहना है कि गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा की वजह से हॉर्ट अटैक आने के बाद भी बच गया। इसलिए यह राशि दान की है।
भंैंसदेही ब्लॉक के ग्राम गुदगांव निवासी डीसी साहू(74) ने बताया श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार के खाते में यह राशि तीन किश्तों में ट्रांसफर की है। 22 जून को पांच लाख, 23 जून को दस लाख और फिर 30 जून को 10 लाख रुपए की राशि दी है। साहू ने बताया उन्होंने वर्ष 1999 में वीआरएस लिया है। इस समय राशि मिली थी। इस राशि को बैंक में एफडी कर दी थी। समय पूरा होने पर इस राशि को दान किया है। अभी वर्तमान में 40 हजार रुपए पेंशन भी है और पैतृक जमीन है। साहू ने बताया उनका एक बेटा विनोद साहू पीपुल्स में डॉक्टर और बेटी रुचि साहू का हैदराबाद में विवाह हो चुका है। दोनों ही सक्षम है। साहू ने बताया उन्होंने यह राशि अपनी स्वेच्छा से दी है। किसी से कुछ नहीं पूछा है। पत्नी पुष्पा साहू गृहणी है,उन्हें जरुर बताया था। दान की गई राशि गायत्री परिवार के माध्यम से जनहित में चलाए जा रहे हैं अभियानों में काम आएगी। साहू ने रायपुर के इंजीनियर कॉलेज से इलेट्रिकल्स में इंजीनियरिंग की थी और सारनी पावर प्लांट में अधीक्षण यंत्री पद पर पदस्थ थे। साहू वर्ष 2010 में एक बार जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं,हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
घर में चलाते हैं बाल संस्कार शाला
साहू ने बताया वे वर्ष 2014 से घर में ही छोटे बच्चों के लिए बाल संस्कार शाला चलाते हैं। 50 बच्चों को रोज धर्म और अध्यात्म की शिक्षा दी जाती है। साहू वर्ष 1993 से गायत्री परिवार से जुड़े हैं और कार्य कर रहे हैं। स्वेच्छा से सेवा निवृत्ति लेकर गायत्री परिवार का कार्य कर रहे हैं। घर-घर जाकर यज्ञ संस्कार और गांव में जाकर सामाजिक चेतना जागरण का कार्य करते हैं।
गायत्री परिवार ने किया स्वागत
गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी रोशनलाल पटैया, वरिष्ठ मधु वर्मा, ब्लॉक समन्वयक देवेंद्र साहू, युवा अनिल साहू, एवं ब्लाक युवा समन्वयक आशीष पटैया सहित गायत्री परिवार के सदस्यो ने राशि देने वाले डीसी साहू का उनके निवास गुदगांव पहुंचकर पुष्प माला, गायत्री मंत्र दुपट्टा और पौधे भेट कर सम्मान किया।
Published on:
09 Jul 2023 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

