fake firms contracts corruption case eow action cmo nitin bijwe amla (फोटो- सोशल मीडिया)
Fake Firms Contracts Corruption Case: ईओडब्ल्यू में केस दर्ज (eow action) होने के बाद आमला नगर पालिका सीएमओ चार दिन से फरार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर 5 दिन का अवकाश लिया था। इसके बाद से कार्यालय नहीं आए है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने अन्य सीएमओ को पदस्थ करने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है। (MP News)
जानकारी के अनुसार सीएमओ आमला नितिन बिजवे (cmo nitin bijwe) ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद न्यूटन चिखली पदस्थ रहते हुए अपनी पत्नी की फर्म एमपी ग्रीन इंटरप्राइजेज को 2 लाख 81 हजार 997 रुपए, पिता की फर्म यश इंटरप्राइजेज को 2 लाख 92 हजार 149 रुपए मां की फर्म जीआर इंटरप्राइजेज को 61 हजार 15 रुपए सहित 6 लाख 35 हजार 161 रुपए का भुगतान किया।
यह भुगतान 23 मार्च 2018 से 9 अक्टूबर 2018 तक नितिन ने अपनी पदस्थापना के दौरान किया था। इसी आधार पर ईओडब्ल्यू ने नितिन बिजवे के विरुद्ध लोक सेवक रहते हुए अपने सगे सबंधियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। (MP News)
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद न्यूटन चिखली छिंदवाड़ा के तत्कालीन सीएमओ नितिन बिजवे 09 दिसंबर 2016 से 9 मार्च 2019 तथा 27 जुलाई 2019 से 3 सितबर 2020 तक सीएमओ रहे। शिकायत पर हुई जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने पाया कि फर्म एमपी ग्रीन इंटरप्राइजेज की प्रोप्राइटर आरोपी नितिन बिजये की पत्नी दीपाली बिजवे, फर्म यश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पिता गुणवंत राव बिजवे एवं फर्म जीआर इंटरप्राइजेज की प्रोपराईटर नितिन की मां शोभा बिजवे हैं। सीएमओ ने माता-पिता और पत्नी को ठेकेदार बनाकर कागजों में ठेके कराकर भुगतान कर दिया। (MP News)
स्वास्थ्य खराब होने की वजह से सीएमओ छुट्टी पर हैं। उन्होंने 2 से 6 अक्टूबर तक की छुट्टी ली है. लेकिन इसके बाद कार्यालय नहीं आए हैं। - प्रकाश देशमुख, प्रभारी सीएमओ आमला
सीएमओ पिछले चार दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। पता चला कि उन पर केस दर्ज हुआ है। मैंने अन्य सीएमओ को पदस्थ करने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है।- नितिन गाडरे, अध्यक्ष नगर परिषद आमला
नगर परिषद न्यूटन के तत्कालीन सीएमओ पर ईओडब्ल्यू में केस दर्ज किया है। उन्होंने अपनी पदस्थी के दौरान परिजनों की फर्म बनाकर भुगतान किया है।- दिनेश बघेल, प्रभारी पुलिस चौकी न्यूटन छिंदवाड़ा
Published on:
11 Oct 2025 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग