
The young man strangled his friend for not telling the address of his,The young man strangled his friend for not telling the address of his,The young man strangled his friend for not telling the address of his
बैतूल। प्रेमिका का पता नहीं बताने पर युवक ने उसकी सहेली (छात्रा)का गला रेत दिया। मामला शहर के ही चंद्रशेखर वार्ड में रविवार देर रात हुआ। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
मुलताई ब्लॉक के ग्राम दतोरा निवासी चंद्रिका विश्वकर्मा (19) अपनी बड़ी बहन प्रियंका के साथ शहर के ही चंद्रशेखर वार्ड में किराए के मकान प्रथम तल पर रहती है। चंद्रिका जेएच कॉलेज में ही बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा और और उसकी बड़ी बहन प्रियंका एमएससी कर रही है। रविवार रात में 11.30 बजे के लगभग प्रियंका भोजन करने के बाद मकान के नीचे टहलने के लिए उतरी थी। कमरे में चंद्रिका थी। इस दौरान मनोज निवासी सारनी घर के अंदर घुस गया। मनोज ने चंद्रिका से अपनी प्रेमिका के बारे में पूछताछ की। चंद्रिका ने जानकारी होने से इंकार कर दिया और मनोज को दोबारा घर में नहीं आने के लिए कहा। इस बात से नाराज मनोज ने अपने साथ लाए चाकू से चंद्रिका के गले पर वार कर दिया। चंद्रिका ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके हाथ में भी चाकू लगा है। चंद्रिका को चाकू मारने के बाद मनोज भाग गया। प्रियंका ने मनोज को भागते हुए देखा। चंद्रिका कमरे में लहुलूहान पड़ी हुई थी। घर मालिक की सहायता से प्रियंका ने अपनी बहन को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। चंद्रिका के गले में नौ टांके आए हैं। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
प्रियंका के मोबाइल से बात करती थी पूजा
प्रेमिका अपनी सहेली प्रियंका के मोबाइल से मनोज से बात करती थी। पे्रेमिका को पहले जब मकान नहीं मिला था तब वह प्रियंका के पास आकर रुकी थी। इस दौरान भी मनोज अपनी प्रेमिका से मिलने इसी घर में आया था। बाद में पूजा अपनी मां के साथ के चली गई थी।
15 दिन पहले आया था कमरे पर
घायल चंद्रिका के पिता नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही आया था। रात में फोन आया और बताया कि चंद्रिका को किसी ने चाकू मार दिया है। सुबह बेटी को देखने आया हंू। पता चला कि युवक किसी लडक़ी को तलाशते हुए आया था और फिर चाकू मार दिया।
इनका कहना
युवक ने कमरे में घुसकर युवती को चाकू मारकर घायल किया है। युवक अपनी दोस्त के बारे में पूछने के लिए पहुंचा था। युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
अजय सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल।
Published on:
26 Jun 2023 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

