13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में दो दिन भारी वाहनों पर ब्रेक, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक  डायवर्जन, रूट देखकर घर से निकलें, नहीं तो घंटों जाम में फंसे रहेंगे

उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार और रविवार को बरेली शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी।

2 min read
Google source verification

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार और रविवार को बरेली शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और वाहनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात अकमल खान ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो दोनों दिन सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।

शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर ब्रेक

पुलिस प्रशासन के अनुसार आपात सेवा के वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान ट्रैफिक दबाव कम रखने और अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

इन मार्गों से गुजरेंगे दिल्ली-रामपुर जाने वाले वाहन

बरेली से रामपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मिनी बाइपास से झुमका चौराहे की जगह महादेव पुल, श्यामगंज पुल, विलयधाम और विलवा पुल होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, विलवा पुल, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच सकेंगे।

बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत मार्ग पर भी बदलाव

बदायूं की ओर से आने वाले वाहन लखनऊ व अन्य मार्गों के लिए वैकल्पिक रास्तों से भेजे जाएंगे। शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ और फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं लखनऊ और शाहजहांपुर की तरफ से दिल्ली-रामपुर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, विलयधाम, विलवा और झुमका तिराहा से होकर गुजरेंगे।

इन वाहनों को रहेगी छूट

डायवर्जन व्यवस्था आपात सेवा के वाहनों, रोडवेज बसों और नगर निगम की बसों पर लागू नहीं होगी। इन वाहनों को शहर के भीतर सामान्य रूप से आवाजाही की अनुमति रहेगी।

इन थानों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छोटे वाहनों से

थाना बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर, सीबीगंज, कोतवाली, किला और हाफिजगंज क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को छोटे वाहन, दोपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा से पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

समय से निकलें, इन रास्तों से करें शहर में प्रवेश

एसपी यातायात अकमल खान ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए झुमका तिराहा, विलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, इन्वर्टिस तिराहा, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ जैसे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

बरेली कॉलेज के लिए विशेष व्यवस्था

जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज और बरेली इंटर कॉलेज है, उन्हें बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट (कालीबाड़ी मंदिर की ओर) से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के दिन कॉलेज का पूर्वी गेट, जो मानसिक चिकित्सालय की ओर है, बंद रहेगा।