14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपनों के जाल में फंसा युवक… मैट्रिमोनियल से शुरू हुआ इश्क, निवेश के नाम पर 13 लाख समेटकर फरार हुई युवती

शादी के सुनहरे सपने दिखाकर प्यार का जाल बुना गया और फिर उसी भरोसे को हथियार बनाकर 13 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए गए। मलूकपुर निवासी युवक अमित साइबर ठगों का शिकार हो गया। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। शादी के सुनहरे सपने दिखाकर प्यार का जाल बुना गया और फिर उसी भरोसे को हथियार बनाकर 13 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए गए। मलूकपुर निवासी युवक अमित साइबर ठगों का शिकार हो गया। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अमित ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये आंचल शर्मा नाम की युवती से हुई। शुरुआती बातचीत में ही युवती ने खुद को सुशिक्षित, व्यवसायी और शादी के लिए गंभीर बताया। उसने टेक्सटाइल कंपनी और ज्वेलर्स शॉप की संचालक होने का दावा किया। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो रिश्ते की बात भी आगे बढ़ी। धीरे-धीरे युवती ने भरोसे की दीवार खड़ी कर दी। फोन कॉल, मैसेज और भविष्य की योजनाओं ने अमित को यकीन दिला दिया कि रिश्ता पक्का है।

निवेश का सपना, मुनाफे का झांसा

कुछ ही दिनों में आंचल ने नया दांव चला। उसने कहा कि शादी के बाद परिवार बड़ा होगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए अभी से निवेश करना जरूरी है। उसने मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया और अलग-अलग योजनाओं में रकम लगाने को कहा। विश्वास के चलते अमित ने बिना ज्यादा पड़ताल किए रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।

तीन माह में खाली करवा लिए खाते

पीड़ित के अनुसार 13 अक्तूबर 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13,17,552.40 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रकम भेजने के बाद जब अमित ने शादी की तारीख और मुलाकात की बात की तो युवती टालमटोल करने लगी। कुछ समय बाद उसका फोन बंद हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। तभी अमित को ठगी का एहसास हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग