14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौकशों पर कहर बनकर टूटी बरेली पुलिस, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गौकशी की फिराक में जुटे बदमाशों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जंगल में छिपकर वारदात की तैयारी कर रहे आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गौकशी की फिराक में जुटे बदमाशों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जंगल में छिपकर वारदात की तैयारी कर रहे आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में चली गोली ने एक बदमाश को जमीन पर गिरा दिया, जबकि एक सिपाही की बांह को छूती हुई गोली निकल गई।

थाना भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग गौकशी की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और जंगल की तरफ बढ़ी। जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को घेरना चाहा, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 2:10 बजे शुरू हुई इस गोलीबारी में एक गोली कांस्टेबल रिंकू की बाजू को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान राजू पुत्र अली जान कुरैशी निवासी मोलागढ़ के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक अवैध छुरी बरामद हुई। मौके से इकराम पुत्र छोटन निवासी वार्ड-9 धौराटांडा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से गौकशी के उपकरण बरामद हुए। हालांकि बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घायल राजू पर पहले से करीब 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बदमाश और घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि फरार बदमाशों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग