10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rath Saptami Upay 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से आरोग्य की होगी प्राप्ति

Rath Saptami Upay 2026: सूर्य सप्तमी को सूर्य जयंती और माघ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। रथ सप्तमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से साधक को निरोग काया की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं रथ सप्तमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Jan 24, 2026

Rath Saptami Upay

pinterest

Rath Saptami Upay 2026: रथ सप्तमी का त्योहार हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 24 जनवरी 2026, रात 12:40 बजे होगी और इसका समापन 25 जनवरी 2026, रात 11:11 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार रथ सप्तमी का त्योहार 25 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि रथ सप्तमी के दिन ही भगवान सूर्य देव अपनी दिव्य रथ पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आए थे। रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा विधि- विधान के साथ की जाती है। इस दिन कुछ खास उपायों को करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए यहां जाने रथ सप्तमी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय

सूर्य नमस्कार
रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य नमस्कार करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य को अर्घ्य
इस दिन सूर्य देवता को तांबे के लौटे में लाल चंदन, कुमकुम, लाल फूल, अक्षत डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें। इस तरह से सूर्य देव को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और जातक के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है।

सूर्य मंत्र का जाप
सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा के समय ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है और उसकी सेहत ठीक रहती है।

आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ
इस दिन सूर्य देव की चालीसा का और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन दोनों पाठ को करने से साधक पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है और उनको करियर में भी सफलता मिलती है।

दान-पुण्य
रथ सप्तमी के दिन दान-पुण्य का भी खासा महत्व है। इस दिन आप अपनी इच्छानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, धन या वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस दिन गर्म वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Frequently Asked Questions