11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal: वृष के लिए गुड न्यूज, बुधवार के टैरो राशिफल में जानिए किसे मिलेगा धन लाभ और कौन बरते सावधानी

Aaj Ka Rashifal: बुधवार के टैरो राशिफल(Tarot Rashifal ) में आज सितारे कई राशियों के लिए धन लाभ के संकेत दे रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को फैसले लेते समय सावधानी और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

image

नीतिका शर्मा टैरो कार्ड रीडर

Feb 10, 2026

Daily Tarot card reading horoscope|फोटो सोर्स- Freepik

Daily Tarot Rashifal: 11 फरवरी टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, 11 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है। बुधवार के टैरो राशिफल में वृष राशि के लिए गुड न्यूज के योग बन रहे हैं, खासतौर पर धन और करियर से जुड़े मामलों में। वहीं कुछ राशियों को आज फैसले लेते समय सतर्क रहने की जरूरत है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए टैरो कार्ड्स क्या कहते हैं किसे मिलेगा आर्थिक लाभ और किन बातों पर ध्यान रखना रहेगा जरूरी।(Tarot Rashifal 11 February 2026)

मेष टैरो राशिफल (Aries Tomorrow Tarot Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आमदनी में स्थिरता देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा संभव है, जो भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है।

वृष टैरो राशिफल (Taurus Tomorrow Tarot Rashifal)

वृष राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर है। मकान, जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हालांकि दिन ढलते-ढलते खर्च बढ़ सकते हैं और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। करियर में बदलाव या नई भूमिका मिलने की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tomorrow Tarot Rashifal)

मिथुन राशि वालों की जिंदगी में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tomorrow Tarot Rashifal)

कर्क राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना विवाद या बदनामी की स्थिति बन सकती है। धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी होगा।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tomorrow Tarot Rashifal)

सिंह राशि के जातकों को घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के दबाव से परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सामान का विशेष ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tomorrow Tarot Rashifal)

कन्या राशि वालों के खर्चों में कमी आने से मानसिक शांति मिलेगी। संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में उन्नति और सम्मान के योग बन रहे हैं।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tomorrow Tarot Rashifal)

तुला राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत है। धन लाभ के साथ संपत्ति खरीदने का अवसर भी मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। बचत के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tomorrow Tarot Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस या बिजनेस के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा शुरू हो सकती है।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tomorrow Tarot Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन आत्ममंथन का है। खुद के लिए समय निकालें और जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन सफलता के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tomorrow Tarot Rashifal)

मकर राशि वालों को किसी भी काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य या किसी आकस्मिक कारण से खर्च बढ़ सकता है। बजट संभालकर चलें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tomorrow Tarot Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा या दूर स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tomorrow Tarot Rashifal)

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।