11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज का पंचांग 11 फरवरी 2026: चौघड़िया, राहुकाल और शुभ योग

आज का पंचांग 11 फरवरी 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, योग, चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, व्रत और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Feb 10, 2026

Aaj Ka Panchang 11 February 2026

Aaj Ka Panchang 11 February 2026 : आज का पंचांग बुधवार 11 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang 11 February 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसके माध्यम से शुभ-अशुभ समय, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और दैनिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। आज का पंचांग 11 फरवरी 2026, बुधवार को तिथि, नक्षत्र, योग, करण, चौघड़िया, राहुकाल और दिशा शूल की संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। इसके आधार पर आप अपने दिन की सही योजना बनाकर शुभ कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं।

आज का पंचांग बुधवार, 11 फरवरी, 2026 | Today Panchang 2026

क्रम संख्याविवरण (Description)जानकारी (Details)
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम माह22 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया | Aaj Ka Choghadiya

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.56 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 11.18 से 12.41 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.26 से 4.49 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 4.49 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो सुपारी, पान या इलायची आदि का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – नवमी तिथि दिन 9.59 तक होगी तदुपरान्त दशमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र दिन 10.53 तक होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।

योग – व्याघात योग रात्रि 2.30 तक रहेगा तदुपरान्त हर्षण योग रहेगा ।

करण – गर करण दिन 9.59 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग

सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग सूर्योदय से दिन 10-53 तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 11-11 से, श्री रामदास जयंती, गंडमूल प्रारंभ दिन 10- 53 से प्रारम्भ,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश दिन 8-52 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।
आज दिन 10.53 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ने, नो. या, यी, यू पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे जातक जिस कार्य को करने का निश्चय कर लेते हैं उसे दृढ़तापूर्वक पालन करने का प्रयास भी करते हैं। ये केमिस्ट, इंजिनियर, वकील, पुलिस, सेना-विभाग, अध्यापन, ज्योतिष, अनुसंधानकर्ता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।