10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine Day Shadi Muhurat: रोमांस के दिन शादी का संयोग, वैलेंटाइन डे पर बन रहा है प्यार और विवाह का शुभ संयोग

Valentine Day Shadi Muhurat: वैलेंटाइन डे को आमतौर पर प्रेम और रोमांस के उत्सव के रूप में देखा जाता है, लेकिन साल 2026 में 14 फरवरी सिर्फ प्यार जताने का ही नहीं, बल्कि शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने का भी बेहद शुभ अवसर लेकर आ रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 10, 2026

Valentine Day Wedding Astrology, Valentine Day 2026 Marriage Yoga,

Valentine Day Shaadi Ka Shubh Yog|फोटो सोर्स- Freepik

Valentine Day Shadi Muhurat: रोमांस और रिश्तों के लिए खास माने जाने वाले वैलेंटाइन डे पर इस बार शादी के शुभ योग बन रहे हैं। Drikpanchang के अनुसार 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन विवाह के लिए अनुकूल माना जा रहा है। इस दिन बन रहे ज्योतिषीय संयोग प्यार करने वाले कपल्स के लिए अपने रिश्ते को सात फेरों में बांधने का बेहतरीन अवसर लेकर आ रहे हैं। प्यार और परंपरा का यह दुर्लभ मेल इस वैलेंटाइन डे को और भी खास बना रहा है।

Valentines Day 2026 Vivah Muhurat: जानिए शुभ समय

यह समय विवाह संस्कार के लिए अनुकूल माना जा रहा है और कई पंचांगों में इसे शुभ मुहूर्त के रूप में दर्शाया गया है।

  • तारीख: 14 फरवरी 2026, शनिवार
  • विवाह मुहूर्त:शाम 06:16 बजे से रात 03:18 बजे तक (15 फरवरी की सुबह तक)
  • नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
  • तिथि: त्रयोदशी

Marriage Muhurat 2026: क्यों खास है 14 फरवरी का दिन

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को विजय, स्थिरता और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में शुरू किए गए कार्य लंबे समय तक टिकाऊ और फलदायी होते हैं, इसलिए विवाह के लिए इसे श्रेष्ठ माना जाता है।इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस समय विवाह करने से दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और संतुलन बना रहता है।फरवरी 2026 में शुक्र ग्रह उदित अवस्था में रहेगा। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के अस्त होने पर विवाह वर्जित माने जाते हैं, लेकिन इस समय शुक्र का उदय विवाह के लिए सकारात्मक संकेत देता है।

Valentines Day Vivah Muhurat: इन बातों का रखें ध्यान

  • कुंडली मिलान हिंदू विवाह परंपरा का अहम हिस्सा है। विवाह से पहले वर-वधू की कुंडली का गुण मिलान अवश्य करवाएं।
  • पंचांग का समय स्थान के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए स्थानीय पंडित या ज्योतिषाचार्य से मुहूर्त की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।
  • शनिवार होने के कारण राहुकाल का विशेष ध्यान रखें। 14 फरवरी को राहुकाल लगभग सुबह 09:48 से 11:12 बजे तक रहेगा। इस दौरान विवाह की मुख्य रस्में शुरू करने से बचें।

प्यार और परंपरा का खूबसूरत संगम

वैलेंटाइन डे 2026 सिर्फ रोमांस का दिन नहीं, बल्कि प्रेम और विवाह का अनोखा संगम बन रहा है। आधुनिक सोच और पारंपरिक मान्यताओं का यह मेल उन जोड़ों के लिए खास मौका हो सकता है, जो अपने रिश्ते की नई शुरुआत किसी शुभ संयोग में करना चाहते हैं।