30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूपपुर, Apr 23, 2026

पति ने नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को मारा, फिर पेड़ पर लटका दिया, मामले में बड़ा खुलासा

Love Triangle: आरोपी ने ये हत्या की साजिश अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक अन्य नाबालिगके साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने बताई पूरी कहानी।

Love Triangle Husband Strangles Wife Help of Minor Girlfriend anuppur mp news

Husband Strangles Wife Help of Minor Girlfriend (फोटो- Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां लव ट्रायंगल संबंध (Love Triangle) में हुई महिला की अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति है। हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी ने ये हत्या की साजिश अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक अन्य नाबालिगके साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने बताई पूरी कहानी।

पति ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

दरअसल, अनूपपुर जिले के वेंकटनगर पुलिस चौकी ने एक अंधी हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को ग्राम सिंघौरा निवासी शैलेष कुमार महरा (24) ने अपनी पत्नी गुड़िया महरा के निगौरा रेलवे स्टेशन से लापता होने की रिपोर्ट चौकी वेंकटनगर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को तलाश शुरू की।

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

पुलिस को जांच के दौरान 18 अप्रैल को उमरिया बीट के जंगल क्षेत्र (बीट क्रमांक 313) में सिद्धबाबा मंदिर की पहाड़ी के पीछे एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान गुड़िया महरा के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या होना सामने आया, जिसके बाद थाना जैतहरी में मामला दर्ज किया गया।

परिजनों ने खोली पति को पोल

पुलिस ने जांच के दौरान मृतका के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को चौंका देने वाली जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि उसे आखिरी बार मृतिका को उसके पति शैलेष और उसकी नाबालिग प्रेमिका के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर शैलेष को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पति ने बताया पूरा सच, नाबालिग गर्लफ्रेंड ने भी दिया साथ

आरोपी पति ने ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेष महरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, नाबालिग प्रेमिका और 17 वर्षीय साथी को बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें क्रमशः शहडोल और रीवा के सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। (mp news)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें