30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूपपुर, Apr 30, 2026

MP में हाथी ने युवती को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटका, दर्दनाक मौत

mp news: सब्जी तोड़ने खेत जा रही युवती पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने युवती को सूंड से पकड़कर जमीन पर इतनी जोर से पटका की उसकी मौत हो गई।

23-year-old woman died in wild elephant attack in anuppur mp news

23-year-old woman died in wild elephant attack (Patrika.com)

elephant attack : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वन मंडल क्षेत्र में इस समय हाथियों का तांडव देखने को मिल रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के कुसुमहाई गांव में गुरुवार सुबह जंगली हाथी के हमले में 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान जानकी कोल पिता रामावतार कोल के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह अपनी मां के साथ खेत में सब्जी तोड़ने जा रही थी। (mp news)

खेत से सब्जी तोड़ने जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे जानकी अपनी मां गुजरिया बाई के साथ खेत की ओर निकली थी। खेत घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। दोनों अभी खेत तक पहुंच भी नहीं पाए थे कि रास्ते में पीछे से अचानक एक जंगली हाथी दौड़ता हुआ आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मां बेटी से कुछ दूरी पर चल रही थी। हाथी को देखते ही मां ने जानकी को भागने के लिए आवाज लगाई।

हाथी ने युवती को सूंड से उठाकर पटका

बताया गया कि घबराहट में जानकी आगे भागने की बजाय पीछे मुड़ गई। जैसे ही वह पलटी, हाथी उसके सामने पहुंच गया और सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचने पर घायल युवती को बाइक से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मजदूरी कर परिवार चलाते हैं माता-पिता

मृतका के पिता रामावतार कोल घटना के समय रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने राजेंद्रग्राम गए हुए थे। सूचना मिलने पर वे सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। घर में पांच बहनें और एक भाई हैं। चार बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि जानकी और छोटा भाई चंदन कोल घर पर थे।

वन विभाग ने दी तत्काल सहायता

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची। प्रशिक्षु रेंजर गौरव दुबे ने परिजनों से मुलाकात कर तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि यही हाथी बुधवार रात सिंदूरी गांव में बारात देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर संजय चौधरी पर भी हमला कर चुका है, जिसमें किशोर घायल हुआ था।

अनूपपुर वन मंडल में पांच हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के अनुसार वर्तमान में अनूपपुर वन मंडल क्षेत्र में पांच हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं। इनमें एक अकेला दांत वाला हाथी छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र से अनूपपुर सीमा में पहुंचा है। इस हाथी द्वारा पूर्व में महुआ बीन रहे एक वृद्ध की भी जान ली जा चुकी है। वन विभाग के अनुसार यह हाथी अब तक अनूपपुर क्षेत्र में पांच लोगों पर हमला कर चुका है, जिनमें दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। (mp news)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें