# Patrika Special News

CG News: लाल आतंक की बंदिशें टूटीं, 20 साल बाद शान से गूंजी शहनाई, नक्सली भी बंधे विवाह के बंधन में

CG News: करीब 20 साल बाद यहां दंतेवाड़ा के गोंगपाल गांव से गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ बारात पहुंची। सुरक्षा और खराब रास्तों की बाधाएं दूर होने के बाद जब बारात गांव पहुंची,

2 min read

CG News: बस्तर का जगरगुंडा क्षेत्र बदलाव की एक नई और सुखद इबारत लिख रहा है। कभी भय और बंदिशों के साये में सिमटा यह इलाका अब नक्सलियों के डर को पीछे छोड़ अपनी पुरानी परंपराओं की ओर लौट रहा है। दशकों बाद यहां न केवल खुलेआम रिश्ते जुड़ रहे हैं, बल्कि विवाह की रस्में भी कई दिनों तक धूमधाम से मनाई जा रही हैं।

एक दौर ऐसा भी था जब इस क्षेत्र में शादी तय करने से पहले नक्सलियों की अनुमति अनिवार्य थी। रिश्ता किस गांव में होगा, बारात में कितने लोग शामिल होंगे और कार्यक्रम कब तक चलेगा, इसकी पल-पल की जानकारी देनी पड़ती थी। बाहरी रिश्तेदारों या सरकारी कर्मचारियों को बुलाना जान जोखिम में डालने जैसा था, जिससे लोगों का सामाजिक जीवन पूरी तरह ठप हो गया था।

रिश्तों में फिर वही अपनापन लौटा

हाल ही में कामाराम गांव में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने क्षेत्र में नई उम्मीद जगा दी। करीब 20 साल बाद यहां दंतेवाड़ा के गोंगपाल गांव से गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ बारात पहुंची। सुरक्षा और खराब रास्तों की बाधाएं दूर होने के बाद जब बारात गांव पहुंची, तो पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। दूल्हे के परिजन प्रेम नाग ने बताया कि अब रास्ते खुले हैं और मन से डर कम हुआ है, जिससे रिश्तों में फिर से वही पुराना अपनापन लौट आया है।

सिर्फ शादी नहीं, सामाजिक सहजता भी

नक्सलवाद के चरम दौर में शादी ही नहीं, बल्कि बीमारी या मृत्यु जैसे अवसरों पर भी लोग एक-दूसरे के घर जाने से कतराते थे। अब स्थिति सामान्य होने के साथ लोग बिना किसी खौफ के अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। जगरगुंडा में सजते मंडप और बेटियों की धूमधाम से होती विदाई, बदलते बस्तर की एक सशक्त और सुंदर तस्वीर पेश कर रही है।

परंपराओं की वापसी

कामाराम जैसे गांवों में वर्षों बाद धूमधाम से होने वाली शादियां इस बदलाव का प्रतीक हैं। बारातों का खुलेआम स्वागत, पारंपरिक नृत्य-संगीत और कई दिनों तक चलने वाले विवाह समारोह अब फिर से सामान्य हो रहे हैं। इससे न केवल रिश्तों में अपनापन लौटा है, बल्कि सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत हो रही है।

सामाजिक सहजता की बहाली

अब केवल शादी ही नहीं, बल्कि बीमारी, त्योहार और अन्य सामाजिक अवसरों पर भी लोग बिना भय के एक-दूसरे के घर जा रहे हैं। यह बदलाव बताता है कि जगरगुंडा क्षेत्र धीरे-धीरे भय के साये से निकलकर सामान्य और संतुलित जीवन की ओर बढ़ रहा है।

इतने नक्सली जोड़ो ने रचाई शादी

नारायणपुर (फरवरी 2026): 7 आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े।
नारायणपुर (जनवरी 2026): 4 पूर्व नक्सली जोड़े।
सुकमा (फरवरी 2026): 107 जोड़ों के सामूहिक विवाह में सरेंडर नक्सली शामिल।
कांकर (अक्टूबर 2025): पुलिस स्टेशन में एक सरेंडर नक्सली जोड़े की शादी।
महाराष्ट्र (जून 2025): 13 सरेंडर नक्सली जोड़ों की शादी।
गौरेला पेंड्रा मरवाही (फरवरी 2026) 4 नक्सली जोड़ों की शादी।

Also Read
View All
Cruise Tourism : समुद्र की लहरों पर छुट्टियां बिताने का नया क्रेज! बदल रही लोगों की पसंद, भारत में भी तेजी से बढ़ रहा क्रूज टूरिज्म

Pituitary Gland Tumor: मास्टर ग्लैंड में ‘ट्यूमर’ क्यों बन जाता है, क्या होते हैं इनके साइलेंट लक्षण? डॉक्टर से समझें इसका समाधान

टसर रेशम से चमकी नारायणपुर की तकदीर, ग्रामीणों को मिला रोजगार का नया रास्ता

NASA Voyager Mission: ब्रह्मांड में दशकों से तैर रही है एक भारतीय महिला की सुरीली आवाज? वॉयजर 1 के बारे में जानिए दिलचस्प बातें

Celiac Disease : रोटी से दुश्मनी! डॉक्टर से जानिए क्या है सीलिएक रोग, उसके लक्षण और ग्लूटेन-फ्री लाइफस्टाइल जीने का आसान तरीका