# Patrika Special News

Mounjaro Bride : लहंगे की फिटिंग के लिए दांव पर जिंदगी: भारत के प्री-वेडिंग ट्रेंड और ड्रग मार्केट का सच, एक्सपर्ट से समझिए

Mounjaro Bride new pre wedding trend 2026 : कपल्स "मोंजारो ब्राइड" (Mounjaro Bride) पैक ले रहे हैं। फेशियल सर्जन (Maxillofacial Surgeons) व ओबेसिटी एक्सपर्ट से पत्रिका के रवि कुमार गुप्ता ने बातचीत की है। आइए, इस ट्रेंड के खतरे के बारे में समझते हैं।

3 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo - Gemini AI)

Mounjaro Bride Pre Wedding Trend 2026: अपनी शादी में अच्छा दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। बात स्किन केयर, स्टाइलिंग तक तो ठीक थी। लेकिन, स्लिम फिट दिखने के लिए वेट लॉस ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए महंगे इंजेक्शन (Weight loss Injections) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए कपल्स "मोंजारो ब्राइड" (Mounjaro Bride) पैक ले रहे हैं। फेशियल सर्जन (Maxillofacial Surgeons)ओबेसिटी एक्सपर्ट से पत्रिका के रवि कुमार गुप्ता ने बातचीत की है। आइए, इस ट्रेंड के खतरे के बारे में समझते हैं।

"मोंजारो ब्राइड" (Mounjaro Bride) जैसे पैकेज

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, दिल्ली और अन्य शहरों के क्लिनिक अब "मोंजारो ब्राइड" जैसे पैकेज बेच रहे हैं। ये इंजेक्शन अब स्किन ट्रीटमेंट और हेयरस्टाइल की तरह ही शादी की तैयारी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, वजन घटाने वाले इंजेक्शनों के लिए आने वाली कुल पूछताछ में से लगभग 20% होने वाली दुल्हनों की ओर से होती है।

फेशियल सर्जन की राय

डॉ. मनीष नायक (फेशियल सर्जन) ने बताया कि वजन घटाने के लिए Mounjaro और Wegovy जैसी दवाओं के बढ़ते चलन ने नया खतरा खड़ा कर दिया है। यहां तक वेलनेस सेंटर, सैलून, ब्यूटी पार्लर तक में ये आसानी से मिल रहा है। इसको लेकर कौन लगाम कसेगा? इन दवाओं के गंभीर साइड इफेक्ट्स हैं। इस बात को ना यूज करने वाले समझ रहे हैं और ना ही कथित एक्सपर्ट्स जो इनको लेने की सलाह दे रहे हैं।

पतला दिखने का दबाव और मानसिकता

डॉ. आदित्य श्रीया (ओबेसिटी एक्सपर्ट) ने कहा, युवा महिलाएं और पुरुष सामाजिक दबाव और "परफेक्ट" दिखने की चाह में इन दवाओं का सहारा ले रहे हैं। ये दवाएं भूख को कम करती हैं, पेट भरा पूरा रखती हैं इसलिए इनसे वजन कम हो जाता है। फिर, जब दवा का असर खत्म तो तब फिर से मोटापा आ जाता है। लोग इस बात को समझे बगैर दवाओं को इस्तेमाल कर रहे हैं।

लोग ये समझें कि ये दवाएं कोई "क्विक फिक्स" नहीं हैं। बिना जीवनशैली में बदलाव किए, इंजेक्शन छोड़ने के बाद वजन वापस बढ़ने का खतरा रहता है।

जयपुर के एक ब्यूटी पार्लर का कहना

जयपुर के एक ब्यूटी पार्लर में हमने बात किया। वहां नाम ना छापने की शर्त पर बताया गया कि वेट लॉस ड्रग्स से वजन जल्दी घटता है। इसलिए, लोग इसको यूज करना चाहते हैं। हम पर इतना दबाव बनाया जाता है कि ना चाहकर भी हमें देना पड़ता है। हमारे कई ग्राहक को इन इंजेक्शन को खुद से ले रहे हैं और हमें बताते भी हैं।

भारत में वेट लॉस ड्रग बाजार बड़ा

भारत में ओजेम्पिक, एली लिली (Eli Lilly) की मोंजारो और नोवो नॉर्डिस्क (Novo Nordisk) की Wegovy प्रमुख दवाएं हैं। भारत का मोटापा-रोधी दवाओं का बाजार 2030 तक ₹8,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 - 2027 के बीच दुनिया में मोटापे के शिकार बच्चों की संख्या अधिक हो जाएगी। भारत अब बच्चों में मोटापे के मामले में चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

दवाओं की कीमत और उपलब्धता

भारत में इन दवाओं की मासिक लागत खुराक के आधार पर अलग-अलग है:

दवा का नामन्यूनतम कीमत (प्रति माह)अधिकतम कीमत (प्रति माह)
Mounjaro₹13,125₹25,781
Wegovy₹5,660₹16,400
  • नोट: भारतीय दवा कंपनियों ने 'सेमाग्लूटाइड' के सस्ते संस्करण भी बाजार में उतारने शुरू कर दिए हैं, जिससे इनकी पहुंच और बढ़ गई है।

GLP-1 दवाओं के प्रभाव

भारत के ड्रग कंट्रोलर रेगुलेशन के अनुसार, इन दवाओं के गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, बिना डॉक्टरी सलाह के इनका सेवन जानलेवा हो सकता है।

  • पाचन संबंधी समस्याएं
  • पैनक्रियाटाइटिस
  • किडनी की समस्या
  • मसल्स लॉस

ये डॉक्टर GLP-1 दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन लिख सकते हैं

  • एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (हार्मोन विशेषज्ञ)
  • इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ
  • कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ)

DCGI के आदेश पर राज्य औषधि नियंत्रकों ने पूरे देश में निरीक्षण तेज कर दिया है। साथ ही इस दवा के ओवर द काउंटर बिक्री को रोकने का आदेश दिया है।

Also Read
View All
Cruise Tourism : समुद्र की लहरों पर छुट्टियां बिताने का नया क्रेज! बदल रही लोगों की पसंद, भारत में भी तेजी से बढ़ रहा क्रूज टूरिज्म

Pituitary Gland Tumor: मास्टर ग्लैंड में ‘ट्यूमर’ क्यों बन जाता है, क्या होते हैं इनके साइलेंट लक्षण? डॉक्टर से समझें इसका समाधान

टसर रेशम से चमकी नारायणपुर की तकदीर, ग्रामीणों को मिला रोजगार का नया रास्ता

NASA Voyager Mission: ब्रह्मांड में दशकों से तैर रही है एक भारतीय महिला की सुरीली आवाज? वॉयजर 1 के बारे में जानिए दिलचस्प बातें

Celiac Disease : रोटी से दुश्मनी! डॉक्टर से जानिए क्या है सीलिएक रोग, उसके लक्षण और ग्लूटेन-फ्री लाइफस्टाइल जीने का आसान तरीका