# नारायणपुर

ITBP Vehicle Accident: डीमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा, ITBP जवानों से भरा वाहन पलटा, 6 घायल

ITBP Vehicle Accident: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में डीमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान आईटीबीपी जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

2 min read
डीमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा (photo source- Patrika)

ITBP Vehicle Accident: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया। डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 5 से 6 जवानों को चोटें आई हैं, जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ITBP Vehicle Accident: कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि जवान सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा देने के लिए क्षेत्र में तैनात थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत-बचाव में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।अधिकारियों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल जवानों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान पर थे जवान

जानकारी के अनुसार जवान क्षेत्र में डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के तहत निकले थे। नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण और विकास कार्यों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

ITBP Vehicle Accident: कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था इलाका

अबूझमाड़ का कुतुल और कोडनार इलाका कुछ समय पहले तक नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता था। हालांकि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासनिक गतिविधियां और विकास कार्य तेज हुए हैं। सड़क निर्माण, कैंप स्थापना और अन्य योजनाओं के जरिए क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश लगातार जारी है।

अन्य खबर

स्कॉर्पियो-कार की टक्कर में सरपंच समेत 9 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली गांव स्थित बस स्टैंड के पास जैजैपुर-बाराद्वार मार्ग पर स्कॉर्पियो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आमने-सामने की टक्कर में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैजैपुर से बाराद्वार की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक स्कॉर्पियो बाराद्वार से जैजैपुर की तरफ आ रही थी। नंदेली बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों के बीच अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Also Read
View All