# गाज़ियाबाद

बकरीद पर हुई सूर्या की हत्या पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश से पूछा- हत्या पर चुप्पी और एनकाउंटर पर रोना क्यों?

Surya Murder Case Update: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर यूपी की सियासत तेज होती जा रही है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव शाना साधते हुए पूछा है कि हत्या पर सब चुप क्यों हैं?

2 min read
सूर्या हत्याकांड पर यूपी में सियासत गर्म (फोटो- पत्रिका)

Surya Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। राजभर ने कहा कि जब किसी मासूम की जान जाती है तब तो विपक्ष चुप रहता है, लेकिन जब पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई या एनकाउंटर करती है तो ये लोग सवाल उठाने लगते हैं।

राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने लिखा कि अखिलेश जी, अपने प्रवक्ताओं को इंसानियत का पाठ पढ़ाइए। सूर्या चौहान की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन सपा की तरफ से दुखी परिवार के लिए एक संवेदना का शब्द भी नहीं बोला गया। वहीं, जब पुलिस ने आरोपी पर एक्शन लिया तो आपके लोग कानून पर सवाल उठाने लगे। आखिर विपक्ष किस तरह का राज चाहता है?

सपा के PDA फॉर्मूले पर कसा तंज

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह अब 'पीट देगा अहीर' की राजनीति बनकर रह गया है।

OP राजभर का सपा पर गंभीर आरोप

राजभर ने सीधे शब्दों में आरोप लगाया कि यूपी में जो लोग अपराध कर रहे हैं, वे एक खास राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के मामले पर अखिलेश यादव को चुप नहीं रहना चाहिए और सामने आकर बोलना चाहिए, क्योंकि हत्या करने वाले उनके ही वोटर हैं। राजभर ने दावा किया कि राज्य के कई इलाकों में कुछ तत्व आतंक मचा रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि योगी सरकार किसी भी दोषी को छोड़ेगी नहीं और सबको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

राजभर ने गिनाईं उत्तर प्रदेश की पुरानी घटनाएं

अखिलेश यादव पर हमला जारी रखते हुए राजभर ने यूपी की कुछ और घटनाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अमेठी में सपा के ही विधायक पर हमला हुआ और चंदौली में सपा की महिला नेता को निशाना बनाया गया।

इसके अलावा बाराबंकी, मऊ और कौशाम्बी में राजभर समाज के लोगों पर हमले किए गए। उन्होंने आखिरी में कहा कि सरकार तो अपराधियों के खिलाफ अपना काम करेगी और सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, लेकिन अखिलेश यादव को जवाब देना होगा कि वे अपने वोटर्स को क्या कहेंगे?

Also Read
View All
Surya Murder Case Update: सूर्या चौहान हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल गई सरकारी नौकरी, DM रविंद्र कुमार ने घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

Surya murder case: गाजियाबाद पुलिस के खौफ से 250 अपराधियों का सरेंडर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन मदरसे भी हुए सील

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में बड़ा एक्शन, तीन अवैध मदरसे होंगे सील, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

बकरीद पर हुए सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर ‘सही’ या ‘गलत’? जानिए कोर्ट की गाइडलाइन्स

कौन है सूर्या हत्याकांड का आरोपी आतिफ, जिसने बकरीद पर सूर्या को मारने में असद का दिया था साथ? जांच में हुआ खुलासा