# क्रिकेट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?

विराट कोहली अगर इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो बीसीसीआई को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना होगा। ऐसे में क्या उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में स्क्वाड में एंट्री मिलेगी?

2 min read
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Sanju Samson, India vs Afghanistan ODI series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए हैं। उनकी इस सीरीज में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं, हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या कोहली की जगह सैमसन की होगी एंट्री?

कोहली अगर इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो बीसीसीआई को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना होगा। ऐसे में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, यह बड़ा सवाल है। सीरीज के लिए टीम घोषित होने से पहले माना जा रहा था कि विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया जा सकता है। लेकिन चयनकर्ताओं ने ईशान किशन पर भरोसा जताया और सैमसन को जगह नहीं दी। अब सवाल यह है कि क्या कोहली की जगह अब संजू सैमसन को टीम में एंट्री मिलेगी?

सैमसन का वनडे में 56.67 का औसत

सैमसन का न सिर्फ वनडे में जोरदार रिकॉर्ड है, बल्कि नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने शतक भी जड़ा है। अपनी दम पर भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सैमसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। वनडे में सैमसन को अब तक 16 मैच खेलने का मौका मिला है। इसकी 14 पारियों में 56.67 की शानदार औसत से उन्होंने 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

सैमसन का नंबर तीन पर रिकॉर्ड

सैमसन का नंबर तीन पर अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने तीन मैचों में 54.33 की औसत से 163 रन बनाए हैं। इस दौरान दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए अपने आखिरी वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। बोलेंड पार्क में खेले गए इस मैच में सैमसन ने 114 गेंद पर 108 रनों की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे और इससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ करो या मरो मुक़ाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

Also Read
View All
रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

सूर्याकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की टी20 कमान? श्रेयस अय्यर, ईशान किशन या तिलक वर्मा, रेस में संजू सैमसन भी होंगे?

IND vs AFG: ईशान किशन, संजू सैमसन या ऋतुराज गायकवाड़ किसे मिलेगा नंबर 3 पर मौका? अफगानिस्तान सीरीज में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस

‘परिस्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत’, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को कोच ने दी नसीहत