# क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीनी जानी लगभग तय, नए कप्तान की रेस में श्रेयस और संजू सबसे आगे

India T20 Captaincy: सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म को देखते हुए उनसे भारतीय टी20 टीम की कप्‍तानी छीनी जानी लगभग तय है। उनके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन को इस पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

2 min read
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

India T20 Captaincy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक बैठक करने वाला है। रिपार्ट आ रही है कि इस मीटिंग में सूर्या को कप्‍तानी से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें इस महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल टूर के लिए आगामी सेलेक्शन मीटिंग में शामिल नहीं करने की चर्चा है। ये बैठक 6 जून से भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के आसपास चंडीगढ़ या मुंबई में होगी। इस मामले पर गुरुवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान बातचीत होगी। अब सवाल उठता है कि टीम इंडिया का अगला टी20 कप्‍तान कौन बनेगा? फिलहाल इस रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

टीम से भी बाहर करने की तैयारी

दरअसल, कुछ समय से बल्ले से सूर्यकुमार का स्ट्रगल चिंता का विषय रहा है। आईपीएल 2026 में उनकी वापसी ने उन चिंताओं को और बढ़ा दिया है। हालांकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हाफ-सेंचुरी के साथ अभियान खत्म किया। वह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 13 पारियों में सिर्फ 20.76 के औसत से 270 रन बना पाए। माना जा रहा है कि चयन समिति और टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार को लीडरशिप रोल से ही नहीं, बल्कि स्क्वाड से भी बाहर कर सकता है।

नए कप्‍तान की ओर देख रहा मैनेजमेंट

यह देखते हुए कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप टाइटल दिलाया था, बोर्ड के अंदर एक तबके का मानना ​​था कि उन्हें इंग्लैंड में टीम को लीड करने का एक और मौका मिलना चाहिए। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि सेलेक्टर्स, बीसीसीआई अधिकारी और टीम मैनेजमेंट ने हेड कोच गौतम गंभीर से सलाह करके तय किया है कि अब आगे देखने और फॉर्मेट के लिए एक नए लीडर में इन्वेस्ट करने का समय है।

श्रेयस और संजू सबसे बड़े दावेदार

इस बदलाव का पहला संकेत तब मिला जब सूर्यकुमार को आने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की लंबी लिस्ट से बाहर कर दिया गया। हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी नए खिलाड़ी को फाइनल नहीं किया है। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभालने के लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल पर भी एक संभावित ऑप्शन के तौर पर बात हो सकती है।

श्रेयस ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को आईपीएल फाइनल में पहुंचाकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी। हालांकि, 2026 कैंपेन की शानदार शुरुआत के बावजूद पंजाब इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इस बीच, सैमसन को उनकी लीडरशिप और फ्रेंचाइजी लेवल पर अनुभव के लिए सिस्टम में काफी सम्मान दिया जाता है।

तिलक वर्मा को भी किया जा रहा तैयार

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तिलक वर्मा को भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए तैयार किया जा रहा है, जो श्रीलंका में ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए के कप्तान के तौर पर उनकी नियुक्ति के पीछे एक वजह थी। हालांकि, सीनियर लेवल पर कप्तानी का कम अनुभव होने के कारण बोर्ड उनकी पदोन्नति में तेजी नहीं लाना चाहता है और उन्हें किसी बड़े रोल के लिए विचार करने से पहले एक लीडर के तौर पर डेवलप होने के लिए और समय देना चाहता है।

Also Read
View All
रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?

सूर्याकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की टी20 कमान? श्रेयस अय्यर, ईशान किशन या तिलक वर्मा, रेस में संजू सैमसन भी होंगे?

IND vs AFG: ईशान किशन, संजू सैमसन या ऋतुराज गायकवाड़ किसे मिलेगा नंबर 3 पर मौका? अफगानिस्तान सीरीज में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस