Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने कॉल कर डॉक्टर को घर बुलाया, फिर शुरू हुआ गंदा खेल, पुलिस ने किया पर्दाफाश

कॉल कर बुलाने पर महिला के इलाज के लिए घर जाना डॉक्टर को भारी पड़ गया।

2 min read
Google source verification

कॉल कर बुलाने पर महिला के इलाज के लिए घर जाना डॉक्टर को भारी पड़ गया। डॉक्टर मरीज महिला के चक्कर में गैंग का शिकार हो गया। अब पुलिस ने चिकित्सक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला अलवर जिले का है।

जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों ने डॉक्टर को अगवा कर लिया था। इसके बाद मारपीट कर महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने कार्रवाई कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

पुलिस ने बताया कि परिवादी डॉक्टर के पास 22 अक्टूबर को फोन आया। आरोपी महिला ने इलाज के बहाने आरटीओ के पास मकान पर डॉक्टर को बुलाया। महिला ने कहा कि वह चल नहीं सकती है। इसके बाद इलाज के लिए डॉक्टर महिला के घर पर पहुंचा। जहां शातिर महिला ने डॉक्टर को फंसा दिया। महिला व उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाए। आरोपियों ने परिवादी डॉक्टर से 30 लाख रुपए फिरौती की मांग की और पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को जबरन कार में बैठाकर बहरोड़ की ओर ले गए, जहां महिला ने धक्का देकर डॉक्टर को गाड़ी से फेंक दिया।
इस दौरान डॉक्टर करीब 4 घंटे तक आरोपियों के कब्जे में रहा। आरोपियों ने डॉक्टर की पिटाई की।

गाड़ी से फेंकने के बाद डॉक्टर आरोपियों के चंगुल से छुटा। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर शिवाजी पार्क पुलिस थाने में पहुंचा। डॉक्टर की हालत देखकर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने केस इन्वेस्टीगेशन शुरू की तो सामने आया कि यह गिरोह पहले से सक्रिय है और पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

इसके बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को दबोच लिया। जो ब्लैकमेलिंग कर लोगों को अपना निशाना बना रही थी। पुलिस ने गैंग में आरोपी वसीम खान, प्रियांशु चौधरी व महिला शहरूना को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रियांशु के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में 6 प्रकरण दर्ज हैं। जब पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने गई, उससे पूर्व ही प्रियांशु उर्फ गोधू ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सिर को गंजा करवा लिया था। लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।